{"_id":"6afca13238ec79962c02a244","slug":"patiala-bank-manager-shot-dead-following-a-minor-argument-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: मामूली बहस के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने पत्नी के सामने ले ली जान; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला: मामूली बहस के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दोस्त ने पत्नी के सामने ले ली जान; आरोपी फरार
Wed, 18 Nov 2026 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:20 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार, रजत शर्मा और चमकौर सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चमकौर सिंह ने रजत पर गोली चला दी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की ऑफिसर कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रजत शर्मा उर्फ ताशु के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके परिचित चमकौर सिंह ने देर रात हुए विवाद के बाद उसे गोली मार दी। वारदात के समय रजत की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। गंभीर रूप से घायल रजत को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रजत शर्मा और चमकौर सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चमकौर सिंह ने रजत पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
परिजन और अन्य लोग घायल रजत को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। रजत अपने पीछे पत्नी और महज चार साल का बेटा छोड़ गया है। पत्नी के सामने पति की हत्या की इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
