{"_id":"57dbbbb14f1c1bef05d48508","slug":"congress-workers-sad-mla-virsa-singh-vltoha-delhi-ludhiana-highway-performance-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों का अकाली विधायक वल्टोहा के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों का अकाली विधायक वल्टोहा के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 16 Sep 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में अकाली मंत्री विरसा सिंह वल्टोहा का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में हुए हंगामे के दौरान अकाली मंत्री विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा कांग्रेसी विधायक त्रिलोचन सिंह सूंड को कथित तौर पर जातिसूचक शब्द बोलने पर भड़के कांग्रेसियों ने दलित महिला नेता और पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर वल्टोहा का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार पूरी तरह से दलित विरोधी है जिनकी सोच हमेशा दलितों प्रति नफरत वाली रही है। अकाली मंत्री वल्टोहा ने सरेआम विधानसभा में कथित जाति सूचक शब्द बोलकर दलितों का अपमान किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
कांग्रेसी विधायक दलितों मुद्दों को लेकर सरकार से बहस करना चाहते थे किंतु ऐन मौके पर अकाली नेता वल्टोहा ने यह हरकत कर दी। उन्होंने मांग की कि वल्टोहा के खिलाफ एसईएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए। इस मौके पर विनोद कौहरियां, लखमीर सिंह सेखों, अंजू रंगा, मनदीप कौर, पवित्र कौर, सरबजीत कौर सिद्धू, शकुंतला देवी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।