फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former Congress leader Davinderpal Singh joins AAP; party appoints him as constituency in-charge

Patiala News: पूर्व कांग्रेस नेता दविंदरपाल सिंह आप में शामिल, पार्टी ने बनाया हलका प्रभारी

Sun, 18 Oct 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Former Congress leader Davinderpal Singh joins AAP; party appoints him as constituency in-charge
चंडीगढ़। पूर्व कांग्रेस नेता दविंदरपाल सिंह रंगा शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने उन्हें शामिल कराया। आप ने दविंदरपाल को कपूरथला से हलका प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आदेश जारी किए। उनके हलका प्रभारी बनने से विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की भी चर्चा है। उन्होंने लगन से जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिया। वीरवार को अन्य प्रमुख नेताओं ने भी आप का दामन थामा। इनमें जिला योजना बोर्ड कपूरथला के पूर्व चेयरमैन अनूप कल्लन, रेल कोच फैक्टरी के तरलोचन सिंह, एडवोकेट सरबजीत सिंह वालिया और यूथ कांग्रेस के करण महाजन शामिल हैं। मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इनके आने से कपूरथला में पार्टी का आधार मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed