फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The Punjab government conducted raids against illegal mining in Pathankot, Kapurthala, and Anandpur Sahib.

Patiala News: पंजाब सरकार ने पठानकोट, कपूरथला और आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ मारे छापे

Sun, 18 Oct 2026 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Punjab government conducted raids against illegal mining in Pathankot, Kapurthala, and Anandpur Sahib.
पठानकोट में खनन विभाग ने बजरी से भरा टिप्पर और पोकलेन मशीन जब्त की जब्त, स्टोन क्रशर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

कपूरथला में छह टिप्पर, एक पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पठानकोट, कपूरथला और आनंदपुर साहिब में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। चार अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन जब्त किए गए हैं। इस दौरान एक स्टोन क्रशर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इन कार्रवाइयों की जानकारी दी। पठानकोट जिले के गांव जसवां में देर रात कार्रवाई हुई। विभाग ने एक पोकलेन मशीन और 400 क्यूबिक फीट बजरी से भरा टिप्पर जब्त किया। यह टिप्पर बिना नंबर का था। क्रशर जोन में जांच के दौरान त्रेहन स्टोन क्रशर में भी कार्रवाई हुई। वहां से एक पीले रंग की पोकलेन मशीन जब्त की गई। ड्रेनेज-कम-माइनिंग एंड जियोलॉजी के कार्यकारी इंजीनियर ने त्रेहन स्टोन क्रशर को निलंबित किया था। इसके बावजूद जनरेटर की मदद से खनिज सामग्री बेची जा रही थी। यह स्टोन क्रशर नवजोत सिंह के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने जब्त मशीनरी और टिप्पर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



कपूरथला और आनंदपुर साहिब में कार्रवाई

कपूरथला जिले के गांव खिजरपुर में भी छापे मारे गए।।खनन विभाग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। अवैध खनन में शामिल छह टिप्पर, एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। जब्त किए गए दो टिप्परों में लगभग 800-800 क्यूबिक फीट रेत मिली। इस संबंध में जालंधर के लम्मा पिंड के निवासी माइकल सहित पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध खनन पर सख्त चेतावनी

आनंदपुर साहिब जिले के गांव सवाड़ा में पिछले दो दिनों के दौरान छापे मारे गए। पहले मामले में 16 अक्तूबर को अवैध खनन करने वाले जमीन मालिक के खिलाफ एफआईआर नंबर 152 दर्ज की गई। दूसरे मामले में जमीन मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही पोकलेन मशीन जब्त कर पुलिस को सौंपी गई। मंत्री गोयल ने कहा कि अवैध खनन और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed