{"_id":"6ad3d1884bbb7a0dc6045249","slug":"akali-dal-to-launch-an-election-tour-manifesto-to-be-released-on-november-1-patiala-news-c-16-1-knl1001-1152646-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: चुनावी यात्रा निकालेगा अकाली दल, 1 नवंबर को जारी होगा घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: चुनावी यात्रा निकालेगा अकाली दल, 1 नवंबर को जारी होगा घोषणा पत्र
विज्ञापन
10 नवंबर से सुखबीर बादल की अगुवाई में दमदमा साहिब से होगी यात्रा की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए राज्यव्यापी यात्रा निकालने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में यात्रा 10 नवंबर को तलवंडी साबो स्थित श्री दमदमा साहिब से शुरू होगी। इससे पहले एक नवंबर को पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।
तीन चरणों में होने वाली इस यात्रा के जरिये अकाली दल अपने संगठन को सक्रिय करने के साथ आम आदमी पार्टी सरकार को नशे, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। पार्टी की योजना यात्रा को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि यात्रा का पहला चरण 10 से 22 नवंबर तक चलेगा। दूसरे चरण की शुरुआत श्री आनंदपुर साहिब और तीसरे चरण की शुरुआत श्री अकाल तख्त साहिब से होगी।
विज्ञापन
सुखबीर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और युवा विंग के साथ बैठकें कर चुनावी घोषणा पत्र के लिए सीधे सुझाव लिए गए हैं। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और उसमें सुधार के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विभिन्न विंगों से मिले सुझावों पर 24 अक्तूबर को घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में विचार किया जाएगा।
बॉक्स
झोटा हत्याकांड पर अकाली दल ने पारित किया निंदा प्रस्ताव
शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ अभियान चलने के बावजूद नशा विरोधी कार्यकर्ताओं और मुखबिरों की हत्याएं हो रही हैं। बैठक में झोटा हत्याकांड की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया।