फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Body of missing woman from Rajpura found Bhakra Canal of Kurukshetra

राजपुरा से लापता महिला का शव कुरुक्षेत्र की भाखड़ा नहर से मिला

Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Body of missing woman from Rajpura found Bhakra Canal of Kurukshetra
राजपुरा। 6 दिन से लापता आनंद कॉलोनी निवासी महिला रूबी का शव हरियाणा के कुरुक्षेत्र की भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। जबकि उसके साथ गई उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी का पता नहीं चल पाया है। मृतका के परिवार वालों को शुक्रवार को सुबह जब कुरुक्षेत्र पुलिस से जानकारी मिली तो उन्होंने मृतका की शिनाख्त की। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतका के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को शाम परिजनों ने कस्तूरबा पुलिस चौकी पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने व हत्या का केस दर्ज करने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाबू सिंह कालोनी अबलोवाल पटियाला निवासी मृतका के पिता विजय कुमार व माता माधुरी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले बेटी रूबी का विवाह राजपुरा की आनंद कॉलोनी निवासी हन्नी से किया था, जो बेटी से दहेज की मांग कर मारपीट करता रहता था। इतना ही नहीं उसके किसी अन्य महिला से संबंध भी थे। जिसको लेकर उनके घर में कलेश रहता था। वह बेटी से पीछा छुड़वाना चाहता था। इसके लिए कई बार पंचायती तौर पर राजीनामा भी हुआ था। उनके यहां एक बेटी ने भी जन्म लिया, उससे भी वह मारपीट करता था। 12 मार्च को उनके पास फोन आया कि रूबी अपनी बेटी के साथ कहीं चली गई है, जिसकी तलाश कर रहे हैं। इतना ही नहीं जिस एक्टिवा पर वह गई है वह राजपुरा की खेड़ी गंडिया नहर के पास से बरामद हुई। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो सभी लोग राजपुरा पहुंच गए और तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी ने मिलकर बेटी की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और बच्ची को गायब कर दिया है। वहीं मृतका के भाई राजकुमार व बहन रेनु ने बताया कि अगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज नहीं करती तो वह रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। रोष प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों महिलाओं के साथ पहुंचीं अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज महिला मोर्चा की प्रधान कांता चौहान ने बताया कि जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिलता और सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं पुलिस प्रभारी आकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने व मृतका के परिवार वालों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed