फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Best athlete, Dbu, Mandi Gobindgarh, goad, Sandeep Kaur, Mandi Gobindgarh

अंकुश, संदीप कौर बने डीबीयू के बेस्ट एथलीट

Fri, 18 Mar 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Best athlete, Dbu, Mandi Gobindgarh, goad, Sandeep Kaur, Mandi Gobindgarh
विजेता टीमों को पुरस्कृत करते देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डा जोरा सिंह। - फोटो : amarujala
 देश भगत यूनिवर्सिटी की तीसरी वार्षिक एथलेटिक मीट में विभिन्न फैकल्टियों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों की शुरुआत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह द्वारा झंडा फहराने के साथ हुई। खेलों के दूसरे और अंतिम दिन अर्जुन अवार्डी भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


दो दिवसीय खेलों में लड़कों की श्रेणी में बेस्ट एथलीट का खिताब फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद के अंकुश राहर को मिला और लड़कियों में फैकल्टी ऑफ होटल मैनेजमेंट की संदीप कौर को बेस्ट एथलीट चुना गया। यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर तेजिंदर कौर ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की प्रशंसा की।
विज्ञापन


लड़कियों की 800 मीटर दौड़ मुकाबले में रजा नॉयल प्रथम और अमनदीप कौर द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ मुकाबले में परनीत कौर ने प्रथम और रीना ने दूसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में परनीत कौर ने पहला और मनमीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो मुकाबले में संदीप कौर ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों की 800 मीटर दौड़ में अंकुश राहर पहले स्थान पर जबकि राजन दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में आखंड ने प्रथम और राजन सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में विपनप्रीत सिंह ने पहला और गुरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. कुलभूषण, निदेशक अमित सचदेवा और विभिन्न विभागों के प्रमुख व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed