फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bajwa announced the boycott of CM Mann, said - now wherever you call, I will not even go there

बाजवा ने सीएम मान के बायकाट का किया एलान, कहा-अब जहां बुलाएंगे, वहां भी नहीं जाऊंगा

Fri, 10 Jun 2022 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Bajwa announced the boycott of CM Mann, said - now wherever you call, I will not even go there
पटियाला। पंजाब विधानसभा में विरोधी दल के नेता और वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बायकाट का एलान किया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते बाजवा ने कहा कि अब भविष्य में सीएम मान बुलाएंगे भी तो वह नहीं जाएंगे। क्योंकि मान ने जिस तरह समय देने के बाद कांग्रेस पार्टी के शिष्टमंडल को सीएम हाउस में बुलाकर पहले इंतजार कराया और बाद में मिलने से इनकार करके अपमानित किया, यह सरासर गलत है। बाजवा ने आरोप लगाया कि मान ने यह सब अपने आका आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के इशारे पर किया है। बाजवा शुक्रवार को पटियाला की सेंट्रल जेल में रोड रेज मामले में सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस मौके बाजवा ने कहा कि वह केवल विरोधी दल के नेता होने के नाते अपने साथियों के साथ एक परंपरा के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए थे, लेकिन मान परंपरा के खिलाफ चले हैं। बाजवा ने कहा कि लगता है कि मान भूल चुके हैं कि सरकारें बदलती रहती हैं। आगे बताया कि कांग्रेस का शिष्टमंडल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल की पड़ताल राष्ट्रीय जांच एजेंसी या सीबीआई से कराने और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सीएम भगवंत मान से मुलाकात करने गया था।
विज्ञापन

इस मुलाकात के पीछे कांग्रेस नेताओं का और कोई इरादा नहीं था। मान की ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि इन सबसे एक बात साबित हो चुकी है कि मान के पास न तो तजुर्बा है, न योग्यता और न ही बड़ा दिल। एक सवाल के जवाब में बाजवा ने कहा कि वह शिष्टाचार के नाते सिद्धू से मिलने जेल आए हैं। सिद्धू की सेहत ठीक है। वह चड़दी कलां में हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में उनके कुछ टेस्ट हुए हैं, जल्द ही उनकी रिपोर्ट आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed