फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ATS personnel posted in Kali Mata temple died due to bullet injury

Patiala News: काली माता मंदिर में तैनात एटीएस मुलाजिम की गोली लगने से मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
ATS personnel posted in Kali Mata temple died due to bullet injury
आत्महत्या की आशंका, एके-47 से हुआ फायर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। श्री काली माता मंदिर की सुरक्षा में तैनात एंटी टेररिस्ट स्कवाॅड (एटीएस) के मुलाजिम की रविवार देर रात गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जंग सिंह (27) निवासी गांव हसनपुर नजदीक अंबाला के तौर पर हुई है। मुलाजिम को एके-47 से गोली लगी है।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के प्रधान राजेश केहर ने बताया कि रात करीब 9 बजे मंदिर की महिला कर्मचारी जब गोशाला के नजदीक स्थित शौचालय को ताला लगाने गई थी। शौचालय अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह शौचालय को लाॅक लगाकर चाबी देकर चली गई। कुछ देर बाद गोशाला के नजदीक नाके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

शौचालय को दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो वहां एटीएस मुलाजिम जंग सिंह का शव पड़ा था। पास में एके-47 भी थी। जंग सिंह की ड्यूटी मंदिर के मेन गेट पर थी। दो दिन पहले ही वह लंबी छुट्टी काट कर लौटा था। हाल ही में उसकी मंगनी भी हुई थी। देखने में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके पर फोरेंसिक माहिर पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि करीब साल भर पहले काली माता मंदिर के बाहर हिंसा के मद्देनजर पंजाब पुलिस के अलावा एटीएस मुलाजिम भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed