फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Amarinder, son, Ed, summons, Arun Jaitley, Prakash Singh Badal, Ropar

छोटी बातों में नहीं पड़ते हैं अरुण जेतली: प्रकाश सिंह बादल

Tue, 07 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़ Updated Tue, 07 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Amarinder, son, Ed, summons, Arun Jaitley, Prakash Singh Badal, Ropar
रोपड़ में संगत दर्शन के दौरान समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश स‌िंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली छोटी मोटी बातों में नहीं पड़ते हैं और न ही उनकी इस तरह की आदत है। सीएम पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उनके बेटे रणइंदर सिंह को ईडी के समन भेजने के मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली पर आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया जता रहा थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेतली ऐसे छोटे स्तर पर नहीं जा सकते ओर बड़े लोग ऐसी छोटी बातों में नहीं पड़ते। मुख्यमंत्री ब्लाक नूरपुरबेदी में संगत दर्शन प्रोग्राम  के तहत गांव सिंघपुरा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। 1984 के दंगों में जगदीश टाईटलर के रोल पर कहा कि यह हमले साजिश के तहत हुए थे और इसमें उस समय की सरकार व प्रशासन की मिलीभगत थी। जगदीश टाईटलर उस समय मुख्य नेता थे। सुनील जाखड़ के सरकार के इश्तिहारों के खर्चे पर दिए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में करोड़ों रुपये के काम चल रहे हैं। सरकार लोगों को सेहत सुविधाएं व अन्य स्कीमों का लाभ दे रही हैं, जो कि बिना पैसे के नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की तरफ से धरने लगाने एलान पर कहा कि धरने लगाने के साथ वोट नहीं मिलते। गो सेवा मिशन के प्रधान स्वामी कृष्णा नंद के लापता होने पर बादल कहा कि उनकी खोज के लिए पंजाब पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच कराने में उन्हें कोई ऐतराज नहीं पर अभी पंजाब पुलिस को काम करने दिया जाए। ब्लाक नूरपुरबेदी में गैरकानूनी माईनिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गैर कानूनी माइनिंग रोक रहे है पर कहीं पर चोरी भी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बादल के संगत दर्शन प्रबंधों पर बादलों ने फेरा पानी
रोपड़। ब्लाक नूरपुरबेदी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन दौरान बारिश बाधा बनीं रही। संगत दर्शन के दौरान बिजली कनेक्शन और पंखों का इंतजाम किया जाता रहा। 
 सुबह सबसे पहले गांव नलहोटी में जब मुख्यमंत्री संगत दर्शन कर रहे थे तो अचानक तेज बारिश होने लगी। इस पर मुख्यमंत्री ने नजदीकी एक कमरे में संगत दर्शन किया। इसके बाद गांव पचरंडा में संगत दर्शन के इंतजामों पर भी बारिश ने पानी फेर दिया। गांव के कम्यूनिटी हाल के कमरे में संगत दर्शन किया गया। हाल गंदा होने के कारण संगत दर्शन से कुछ मिनट पहले की सफाई कराई गई। बिजली का भी कनेक्शन न होने के कारण संगत दर्शन शुरू होने के बाद लाइट व पंखों का इंतजाम हो सका। गांव सिंघपुरा में भी बारिश ने संगत दर्शन के प्रबंधों को बिगाड़ दिया। गांव के स्कूल के बरामदे  में बैठ कर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्यायें सुनीं। संगत दर्शन दौरान पुलिस की सीसीटीवी वैन पर लगे कैमरे भीगने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से कैमरे उतार दिए। 


प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रास्ते में रोका
नूरपुरबेदी (रोपड़)। मुख्यमंत्री के संगत दर्शन दौरान पंजाब पावरकाम के निकाले गए मुलाजिम मांग पत्र देने के लिए मुख्यमंत्री के संगत दर्शन कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस नेताओं को सिंघपुर और गोपालपुर के बीच रोक लिया गया। इस पर नेताओं ने वहीं धरना लगा दिया। इस मौके टेक्निकल सर्विस यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष बनारसी दास पस्याना, राजिंदर कुमार, संतोख सिंह प्रेस सचिव, सर्कल रोपड़ के प्रधान भरपूर सिंह, पटियाला सर्कल के प्रधान जतिंदर सिंह, बरनाला सर्कल के प्रधान गुरदेव सिंह और मुहाली के लक्खा सिंह और भाग सिंह भाओवाल ने बताया कि उनके 8 साथी नौकरी से बर्खास्त किए गए है। मुख्यमंत्री ने वादे के बाद भी उन्हें बहाल नहीं किया। वहीं दूसरी एसएसए, रमसा शिक्षकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नूरपुरबेदी के बाजार और गांवों में पर्चे बांटे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष होशियार सिंह, प्रदेश कमेटी सदस्य कमल सहगल, सुखविंद्र सिंह मोहन सिंह, गुरन्द्ऱि सिंह सस्कौर, लखविंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह हरमेश सिंह, कुलवंत सिंह, प्रवीन शर्मा, मोहन लाल मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed