{"_id":"56fea8744f1c1b9333f00108","slug":"alcohol-contract-mandi-gobindgarh-woman-protest-staging-a-women-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका बंद करवाने के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका बंद करवाने के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में स्वर्णधाम रोड पर ठेके के बाहर धरना देंती महिलाएं और स्थानीय निवासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहायशी एरिया दशमेश कालोनी स्वर्गधाम रोड पर पिछले काफी समय से चल रहे शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए इलाके की महिलाओं ने शुक्रवार को ठेके के आगे मोर्चा खोल दिया। ठेके के शटर पर ‘ठेका बंद है’ लिखकर उन्होंने प्रशासन से ठेके को पक्के तौर पर बंद करवाने के लिए कार्रवाई की मांग की। दशमेश कालोनी की गली नंबर तीन से सात तक की करीब 50 महिलाओं ने टैंट लगाकर ठेके के आगे पक्का धरना लगा दिया और तब तक वहां से न उठने की चेतावनी दी जब तक ठेका बंद नहीं होता।
महिला सतविंदर कौर, किरण बाला, अरुणा रानी, भगवंत कौर, सुदर्शना रानी, राधा, गायत्री देवी और नरिंदर कौर समेत मनजीत सिंह, राजिंदर कुमार, मोहन सिंह, सुरिंदर सिंह, निर्भय सिंह, जसविंदर कौर और जेपी गुप्ता ने बताया कि पहले यह ठेका इकबाल नगर में चल रहा था। वहां के स्थानीय निवासियों ने पिछले साल ठेका मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और पुलिस कार्रवाई के बाद ठेका वहां से बंद करवाकर यहां खोल दिया गया है।
लोगों ने कहा कि हर रोज शाम को शराब पीकर लोग रोड पर खूब हल्ला करते और महिलाओं और स्कूल पढ़ने जातीं लड़कियों पर कमेंट करते हैं। स्वर्गधाम इसी रास्ते पर है और सुआ पर कई धार्मिक स्थान हैं। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को एक मांग पत्र सौंपकर ठेके पर कार्रवाई मांगी थी लेकिन कोई असर नहीं हुआ और मजबूरन उन्होंने धरना लगा दिया जो ठेका बंद होने तक जारी रहेगा।