फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Agarwal society demands will include manifesto : Captain

अग्रवाल समाज की मांगों को घोषणापत्र में शामिल करेंगे : कैप्टन

Wed, 02 Mar 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 02 Mar 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
Agarwal society demands will include manifesto : Captain
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में अग्रवाल समाज की मांगों को शामिल करके इन्हें पहल के आधार पर हल कराया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल अग्रवाल जयंती सरकारी तौर पर मनाई जाएगी। कैप्टन ने अपने निवास स्थान मोती महल में महाराजा अग्रसेन सेवा दल पंजाब के प्रधान संजीव गर्ग की अगुवाई में अग्रवाल समाज के शिष्टमंडल से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस मौके पर अग्रवाल समाज ने अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन भी कैप्टन को दिया।

इस ज्ञापन में जीरकपुर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, डबवाली हाईवे जो अग्रवालों के पांचवें धाम अगरोहा से जुड़ता है, का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही महाराजा अग्रसेन की जीवनी को स्कूली बच्चों की किताबों का हिस्सा बनाने, अग्रसेन जयंती राज्य स्तर पर सरकारी तौर पर मनाने की मांग की।

कैप्टन व विधायक परनीत कौर ने अग्रवाल समाज को मांगें सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्रवाल जयंती हर साल राज्य स्तर पर सरकारी तौर पर मनाई जाएगी।

साथ ही बाकी मांगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करके पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed