फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Accident, Patiala, three young men killed, Cantor, bus driver case, Patiala

पटियाला में सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Fri, 15 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 15 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Accident, Patiala, three young men killed, Cantor, bus driver case, Patiala
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी कैंटर चालक और पीआरटीसी बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हीरा नगर शुतराणा के निवासी प्रभदियाल ने पातड़ां पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भाई राजकुमार और चचेरा भाई हरभगवान सिंह मोटरसाइकिल पर गांव आ रहे थे। रास्ते में हड्डा रोडी शुतराणा के पास पहुंचे, तो एक कैंटर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक मौके पर ही कैंटर छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एक अन्य केस में सतिंदर सिंह निवासी गांव तरोड़ां कलां थाना सदर समाना ने पसियाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका चचेरा भाई सुखचैन सिंह मोटरसाइकिल पर गांव सैंसरवाल से चन्नो को जा रहा था। रास्ते में पीआरटीसी बस ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी। इससे मोटरसाइकिल सवार सुखचैन सिंह की मौत हो गई। पीआरटीसी बस चालक की पहचान जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed