{"_id":"56f56b304f1c1b1c78f14d9e","slug":"aap-dinner-sangrur-congress-encompass-begged-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने धरना देकर डिनर के लिए मांगी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने धरना देकर डिनर के लिए मांगी भीख
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में धरने के दौरान नारेबाजी कर भीख मांगते कांग्रेसी नेता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान की ओर से पांच हजार रुपये का भुगतान करके उनके साथ डिनर करने की नीति के विरोध में कांग्रेस के नेता सड़कों पर उतर आए। पार्टी नेताओं ने यहां के पीरां वाला चौक में धरना देकर सांसद मान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और लोगों से आह्वान किया कि झूठे लोगों के बहकावे में न आएं। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने सांसद के साथ डिनर करने के लिए पैसे जुटाने के लिए लोगों से भीख भी मांगी।
गौरतलब है कि सांसद भगवंत मान ने पार्टी फंड जुटाने के लिए लोगों से आह्वान किया कि पांच हजार रुपये देकर उनके साथ डिनर करें। सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर प्रचार किया गया। वहीं, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि एक तरफ, आम आदमी पार्टी ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी तरफ डिनर के नाम पर एक व्यक्ति से पांच हजार वसूले जा रहे हैं। इतने पैसे में एक गरीब परिवार का दो माह का राशन आ सकता है।
नेताओं ने कहा कि डिनर के नाम पर इतने पैसे वसूलने वाली इस पार्टी के हाथ में यदि पंजाब की सत्ता आ गई तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब की जनता का हश्र कैसा होगा। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल, नगर पार्षद मनप्रीत बंसल, डॉ. अमित शर्मा, कुलजीत सिंह, राजिंदर राजा, हरिंदर सिंह, पवन छाहडिया, जसवंत भम, विजय कुमार, बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, परविंदर सिंह, प्रगट सिंह हाजिर थे।