फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   83-year-old lady beaten by son-daughter-in-law, died in hospital

बेरहम बेटे-बहू ने 83 साल की बुजुर्ग मां को पीटा, अस्पताल में हो गई मौत

Sat, 26 Sep 2020 08:57 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
83-year-old lady beaten by son-daughter-in-law, died in hospital
सांकेतिक तस्वीर।

समाना के गांव धनेठा में 83 साल की बुजुर्ग महिला को 20 सितंबर को बेटे-बहू ने इस कदर बेरहमी से पीटा कि उनका कूल्हा टूट गया। शनिवार को बुजुर्ग ने समाना के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। सदर समाना थाना पुलिस ने आरोपी बेटे-बहू के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई श्मशेर सिंह ने बताया कि 83 साल की जसवंत कौर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर उनका बेटा सुखदीप सिंह और बहू गुरप्रीत कौर मारपीट करते थे। यहां तक कि उन्हें खाना भी नहीं देते थे। 20 सितंबर को वह शौच करने गई थीं। वहां गंदगी से हाथ खराब होने पर भड़की बहू गुरप्रीत कौर ने पहले जसवंत कौर को थप्पड़ मारे। फिर लाठी से मारा-पीटा और धक्का दे दिया। इससे उन्हें काफी चोटें लगीं।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बुजुर्ग की बेटियों को सूचना दी, जिन्होंने आकर उन्हें समाना के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग की छाती, टांगों के पिछले हिस्से में ऊपर की तरफ मारपीट के कारण नीले निशान पड़ गए थे। उनका खून भी काफी कम हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग का कूल्हा भी टूट गया था जिसका सोमवार को ऑपरेशन होना था। इससे पहले शनिवार सुबह ही बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार जसवंत कौर से मार-पीट करते थे।

बुजुर्ग महिला की बेटियों सुखबीर कौर और सुखजिंदर कौर ने पुलिस को बयान दिया कि उनकी मां पिछले करीब एक साल से उनके पास ही रह रही थी। महीना भर पहले ही गांव की पंचायत द्वारा उन्हें वापस गांव धनेठा लाया गया था।

 

पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग ने अपनी नौ किल्ले जमीन लड़के के नाम करा रखी है, बावजूद इसके उसकी कोई देखरेख नहीं करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed