{"_id":"6062e6b88ebc3e8c955c15b2","slug":"46-female-prisoners-of-nabha-jail-tested-positive-for-corona-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की जेल में कोरोना संक्रमण : 46 महिला और 34 पुरुष कैदी मिले पॉजिटिव, मालेरकोटला जेल में होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की जेल में कोरोना संक्रमण : 46 महिला और 34 पुरुष कैदी मिले पॉजिटिव, मालेरकोटला जेल में होंगे शिफ्ट
Tue, 30 Mar 2021 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Mar 2021 02:23 PM IST
सार
- पंजाब में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण
- नाभा जेल में बंद 100 महिला कैदियों में से 46 की रिपोर्ट पॉजिटिव
- ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की भी सैंपलिंग शुरू
विज्ञापन
नाभा जेल में 46 महिला कैदी कोरोना संक्रमित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नाभा की नई जिला जेल में 46 महिला कैदियों की रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी महिला कैदियों को कोविड बंदियों को समर्पित मालेरकोटला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं देर शाम 34 पुरुष कैदियों की रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित आ गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नाभा की नई जिला जेल के महिला बैरक में इस समय करीब 100 कैदी हैं। सीएमओ ने बताया कि इन महिला कैदियों की रूटीन के तौर पर कोविड जांच के लिए सैंपलिंग की गई थी। रिपोर्ट में 100 महिला कैदियों में से 46 की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत महिला बैरक में सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की सैंपलिंग शुरू करवाई गई। साथ ही जेल में बंद करीब 500 पुरुष कैदियों की भी सैंपलिंग की गई। इनमें से 34 की रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई। उन्हें जेल परिसर में ही एक अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने बताया कि पॉजिटिव पाई सभी महिला कैदियों को कोविड बंदियों के लिए समर्पित मालेरकोटला जेल शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संक्रमित कैदियों की हालत स्थिर है। सभी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने माना कि अगर विभाग ने जेल में रूटीन सैंपलिंग न करवाई गई होती तो शायद इन कोरोना पॉजिटिव महिला कैदियों के बारे में पता नहीं चलता।
विज्ञापन
Punjab | 43 women prisoners & a child have tested positive for COVID. They've been transferred to another location. A team from Dist Admin is conducting testing in the jail premises. Jail employees and officers being vaccinated: Jail Superintendent, Patiala's New Nabha jail pic.twitter.com/jiDA5fkhxV
— ANI (@ANI) March 30, 2021