{"_id":"6abf9ddde16ee91ea607aa57","slug":"congress-threatens-agitation-over-sanamdeep-case-patiala-news-c-84-1-sgr1001-100531-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: सनमदीप मामले में कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: सनमदीप मामले में कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
Fri, 02 Oct 2026 05:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Updated Fri, 02 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम। संगरूर जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित धक्काशाही के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ उठने वाली आवाज को सरकारी तंत्र के जरिये दबाया नहीं जा सकता।
सिंगला ने सुनाम में पत्रकारवार्ता के दौरान कनोई गांव के सनमदीप की दुखद मौत का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित दलित परिवार के साथ खड़े होने पर कांग्रेस प्रवक्ता राजिंदर दीपा पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया। दीपा को पटियाला जेल भेजा गया है। सिंगला ने यह भी आरोप लगाया कि परिजनों को हिरासत में लेकर जबरन अंतिम संस्कार कराया गया। उन्होंने डीजीपी पंजाब को पत्र लिखकर राजिंदर दीपा और सनमदीप के परिजन से मिलने की अनुमति मांगी है। सिंगला ने सनमदीप की मां की सुरक्षा और वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग की। सिंगला ने विपक्षी दल पर लाशों पर राजनीति करने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राजनीति नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दर्ज झूठे मामले रद्द नहीं किए गए, तो कांग्रेस अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। इसके साथ ही राज्यव्यापी आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान सोनिया अरोड़ा, मनप्रीत बडैच, जगदेव गागा और सुरिंदर भरूर सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।