फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Son, daughter-in-law, sister-in-law, and brother-in-law named in mother's death case

Patiala News: मां की मौत के मामले में बेटा, बहू और ननद, ननदोई नामजद

Thu, 01 Oct 2026 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Thu, 01 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Son, daughter-in-law, sister-in-law, and brother-in-law named in mother's death case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। गांव घमाना में महिला हरप्रीत कौर की संदिग्ध मौत पर गंडाखेड़ी पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के बेटे धरमप्रीत सिंह, बहू रीत कौर, ननद बलजिंदर कौर और ननदोई जसवीर सिंह नामजद हैं।

शिकायतकर्ता भूपिंदर सिंह के अनुसार, उसकी बहन हरप्रीत कौर (48) के नाम एक एकड़ जमीन थी। भांजे धरमप्रीत और बहू रीत कौर ने जमीन बेचकर पैसे रख लिए फिर हरप्रीत कौर की देखभाल छोड़ उसे तंग किया। भूपिंदर सिंह को बुधवार को बहन की मौत की खबर मिली, जिसके गले पर रस्सी के निशान थे। उसने आरोपियों पर बहन को तंग कर मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed