{"_id":"6abfa42694eee894000f085a","slug":"chitkara-university-uproar-two-accused-arrested-for-spreading-rumors-patiala-news-c-284-1-ptl1001-13220-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितकारा यूनिवर्सिटी हंगामा: अफवाह फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितकारा यूनिवर्सिटी हंगामा: अफवाह फैलाने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। राजपुरा के पास चितकारा यूनिवर्सिटी में 25 सितंबर की मध्यरात्रि को हुए हंगामे के संबंध में पटियाला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक अफवाहें फैलाकर छात्रों को भड़काने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंगल निवासी हिमांशु और अंबाला निवासी आर्यन के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद थाना बनूड़ में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद बड़े स्तर पर जांच शुरू हुई। जांच में छात्रों और अन्य तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए गए झूठे संदेशों की गहनता से पड़ताल की गई। सामने आया कि दोनों आरोपियों ने विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों के जरिये छात्रों को उकसाया। इससे यूनिवर्सिटी कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। कुल दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 10 अन्य व्यक्तियों को एफआईआर में नामजद किया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं। पुलिस गलत सूचना फैलाने, छात्रों को भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है। सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्यों में बाधा डालने वालों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटियाला पुलिस शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।