{"_id":"be900b0b275b118e8fd051af2652a12d","slug":"two-arrested-with-arms-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों और नशीले पदार्थों संग दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों और नशीले पदार्थों संग दो काबू
अमर उजाला,पठानकोट
Updated Thu, 07 Nov 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
बटाला। कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने दो नौजवानों को हथियारों और नशीले पदार्थों सहित पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को नाकाबंदी के दौरान काबू करने का दावा किया है। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में वीरवार को फतेहगढ़ चूड़ियां में जानकारी देते हुए डीएसपी कृपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को एएसआई चन्नण सिंह, एएसआई रमिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव बद्दोवाल के रजवाहे के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से काले मोटरसाइकिल पर आ रहे दो नौजवान पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गए। उक्त युवकों को संदेह के आधार पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा करके उन्हें काबू कर लिया। डीएसपी ने बताया कि जब उक्त युवकों की तलाशी ली गई तो उनसे एक देसी माउजर, दो जिंदा कारतूस, 50 नशीले इंजेक्शन तथा 630 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान मनिंदर सिंह तथा काबल सिंह के रूप में हुई है। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस अवसर पर एसएचओ जगजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुरवेल सिंह, नगवंत सिंह आदि उपस्थित थे।