{"_id":"61f1424f04dead72250f1e90","slug":"parkash-singh-badal-will-be-the-candidate-of-akali-dal-from-lambi-seat-in-punjab-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: प्रकाश सिंह बादल होंगे लम्बी विधानसभा सीट से अकाली दल के प्रत्याशी, राजनीतिक सचिव ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: प्रकाश सिंह बादल होंगे लम्बी विधानसभा सीट से अकाली दल के प्रत्याशी, राजनीतिक सचिव ने किया एलान
Wed, 26 Jan 2022 06:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लम्बी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लम्बी (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jan 2022 06:15 PM IST
सार
पंजाब में अकाली दल ने विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी अपने गठबंधन का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
कार्यालय का उद्घाटन करते अकाली दल के नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणी अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब के लम्बी हलके से अकाली पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में एलान उनके राजनीतिक सचिव मेजर भुपिन्द्र सिंह ने किया। मेजर भुपिन्द्र सिंह बुधवार को लम्बी में के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल की पार्टी और पंजाब को बहुत देन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बादल को हलके के लोग सुपर सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। हम श्री सुखमनी साहिब का पाठ कराके गुरू महाराज की ओट ले कर प्रकाश सिंह बादल के कार्यालय का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की तरफ से और हलका निवासियों की तरफ से जोर देकर उनको मनाया गया है।
विज्ञापन
इस बार 94 साल की उम्र में उन को पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर उन को भारी बहुमत के साथ जिताना है और उन को विश्वास दिलाना है कि आप घर बैठो हम खुद आपको भारी बहुमत के साथ जीतायेंगे। बता दे कि बुधवार के प्रोग्राम में खुद प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल या हरिसमरत कौर बादल की बजाय उनके नजदीकी हलका नेता ही उपस्थित थे।
विज्ञापन