{"_id":"63832b89cc6fb240cd72fbe6","slug":"panic-after-seeing-dreaded-animals-in-the-wild-area-of-diyalpura-village-of-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर: दियालपूरा गांव के जंगली क्षेत्र में खूंखार जानवर देखे जाने के बाद मचा हड़कंप, वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर: दियालपूरा गांव के जंगली क्षेत्र में खूंखार जानवर देखे जाने के बाद मचा हड़कंप, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Sun, 27 Nov 2022 02:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:49 PM IST
सार
गांव वासियों ने गुरद्वारा साहिब में अनाऊंसमेंट कर लोगों को सूचित किया। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगली क्षेत्र में पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन
जंगल में लगा पिंजरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जीरकपुर के दयालपुरा गांव के जंगली क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब गांव वासियों द्वारा खूंखार जानवर देखे जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। चीते जैसे जानवर को सबसे पहले गांव निवासी बाबू सिंह व उसके बेटे गुरदर्शन सिंह ने देखा और गांव के लोगों को आकर बताया।
विज्ञापन
जिसके बाद गांव निवासियों ने गुरद्वारा साहिब में अनाऊंसमेंट करवाकर गांव निवासियों को सूचित किया गया और जंगल कि तरफ ना जाने की अपील की। जिसके बाद चीता दिखाई देने की सुचना वन विभाग को दी गई तो शनिवार सुबह वन विभाग ने गांव में पहुंचकर पिंजरा लगाया।
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा पिंजरे में चारे के रूप में बकरे का बच्चा भी छोड़ा हुआ है और खूंखार जंगली जानवर के आने का इंतजार किया जा रहा है। यह सारी कार्रवाई बलविंदर सिंह रेंज ऑफिसर की देखरेख में की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारी कर्मजीत सिंह ने बताया की हमने एक पिंजरा लगा दिया है जरूरत पड़ी तो एक ओर पिंजरा भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल हमें आसपास कहीं भी चीते या किसी ऐसे जानवर के पैरों के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन हमने गांव वासियों की सुचना पर एहतियात के तौर पर पिंजरा लगा दिया है और हमारी टीम द्वारा सुबह शाम पिंजरे की निगरानी के लिए चक्कर लगाया जाएगा।