{"_id":"6826c14f662b4262d6054a6e","slug":"pakistani-spy-arrested-in-jalandhar-joint-operation-of-gujarat-punjab-police-4-mobiles-3-sim-cards-recovered-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जासूस जालंधर में गिरफ्तार: गुजरात व पंजाब पुलिस का साझा ऑपरेशन, 4 मोबाइल और 3 सिम कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी जासूस जालंधर में गिरफ्तार: गुजरात व पंजाब पुलिस का साझा ऑपरेशन, 4 मोबाइल और 3 सिम कार्ड बरामद
Fri, 16 May 2025 10:08 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 16 May 2025 10:08 AM IST
सार
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अली भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय न्यूज चैनलों की एक विशेष एप्लिकेशन बनाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत की गोपनीय जानकारी मुहैया कराता था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से एक संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद मुर्तजा अली गांधी नगर में किराए के मकान में रहता था और वहां एक आलीशान कोठी का निर्माण भी करवा रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि अली ने हाल ही में 25 मरले का प्लॉट खरीदा था, जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कोठी बनाई जा रही थी। पुलिस ने उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपये की संदिग्ध लेन-देन का पता चला।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अली भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान भारतीय न्यूज चैनलों की एक विशेष एप्लिकेशन बनाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत की गोपनीय जानकारी मुहैया कराता था। इस एप्लिकेशन के जरिए वह भारतीय न्यूज चैनलों की सामग्री और देश के आंतरिक हालातों की खबरें पाकिस्तान भेजता था। इसके बदले में उसे पाकिस्तान से मोटी रकम प्राप्त होती थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जब भी भारत ने पाकिस्तान में भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण बंद किया, अली इस एप्लिकेशन के माध्यम से चैनलों की सामग्री को आईएसआई तक पहुंचाता था। उसे गिरफ्तार कर गुजरात ले जाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।