{"_id":"63a032e9ef15f94ff159706d","slug":"pakistani-drone-spotted-in-gurdaspur-sector-of-punjab-bsf-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur: लगातार दूसरे दिन गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन की घुसपैठ, बीएसएफ ने 100 राउंड फायरिंग कर लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurdaspur: लगातार दूसरे दिन गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन की घुसपैठ, बीएसएफ ने 100 राउंड फायरिंग कर लौटाया
Mon, 19 Dec 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 03:19 PM IST
सार
गुरदासपुर सेक्टर में रात को दो बार ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली है। रात 10:20 बजे गुरदासपुर की चौकी चंदू वडाला में ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने 26 राउंड फायर किए। ड्रोन की सही मूवमेंट देखने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए।
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन का आना लगातार जारी है। धुंध का फायदा उठाते हुए पाक तस्कर हेरोइन और हथियारों की खेप को भारतीय सीमा में पहुंचाने की नापाक कोशिश में जुटे हुए हैं। रविवार रात को दो बार इस सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने तकरीबन 100 राउंड फायर कर ड्रोन को वापस भेजा।
जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर सेक्टर में रात को दो बार ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली है। रात 10:20 बजे गुरदासपुर की चौकी चंदू वडाला में ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने 26 राउंड फायर किए। ड्रोन की सही मूवमेंट देखने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए। जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान में वापस लौट गया। वहीं इस घटना के चंद मिनटों बाद 10:48 बजे फिर से बीओपी कस्सोवाल में ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसे तैनात जवानों ने फायरिंग शुरू कर खदेड़ा। इस दौरान जवानों ने 4 रोशनी बम दाग ड्रोन की मूवमेंट का पता लगाया और 72 राउंड फायर किए गए।
घटना के बाद से ही बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की तरफ से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, जिसमें कोई रिकवरी नहीं हुई है। रविवार को गांव चंदू वडाला में भी ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली थी। जिसके बाद सर्च चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।