फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistani currency recovered by BSF from Woman and her grandson returning from Pakistan

Punjab: गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन कर लौटे दादी-पोते से तीन लाख की पाकिस्तानी करेंसी बरामद

Tue, 06 Sep 2022 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 05:07 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसका भाई पाकिस्तान में रहता है और यह पैसे उसने उनको दिए हैं। डेरा बाबा नानक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Pakistani currency recovered by BSF from Woman and her grandson returning from Pakistan
आरोपियों से बरामद करेंसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करके लौट रहे दादी-पोते से बीएसएफ ने तीन लाख रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। दोनों आरोपियों को डेरा बाबा नानक पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई डेरा बाबा नानक में करतारपुर कॉरिडोर के यात्री टर्मिनल के पास की गई। वहीं कस्टम विभाग की तरफ से पाकिस्तानी करेंसी को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन


डेरा बाबा नानक के डीएसपी सर्बजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी दीनानगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसका भाई पाकिस्तान में रहता है और यह पैसे उसने उनको दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह लड़के से पूछताछ कर रहे हैं कि उन्हें पैसे कहां से मिले और वे भारत क्यों लाए। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जांच में जो कुछ सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed