फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistani boat found in Pathankot BSF searched in border area

पठानकोट में मिली पाकिस्तानी नाव: सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, BSF ने बॉर्डर पर खंगाला चप्पा-चप्पा, अलर्ट

Mon, 21 Oct 2024 06:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2024 06:02 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में पाकिस्तानी नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट हो गई हैं। बीएसएफ की तरफ से बॉर्डर एरिया पर तलाशी अभियान चलाकर चप्पा चप्पा खंगाला गया है। 

विज्ञापन
Pakistani boat found in Pathankot BSF searched in border area
नदी किनारे मिली पाकिस्तानी नाव। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तानी सीमा की जीरो लाइन के पास बहते तरनाह नाले में पाकिस्तानी नाव मिली है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बटालियन 121 के जवानों ने गत रात नाव बरामद की है। यह नाव पाकिस्तान की ओर से बहकर पठानकोट पहुंची है। बोट को कब्जे में लेकर बीएसएफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन नरोट जैमल सिंह को सूचना दी। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी नाव की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह से ही पुलिस, घातक कमांडो ने सीमावर्ती क्षेत्र का करीब 3 किलोमीटर एरिया का चप्पा-चप्पा खंगाला, हालांकि अभी तक कुछ नहीं मिला। दूसरी तरफ एजेंसियों ने नाव के बारे जानकारी हासिल करने के लिए नाले के पास खेतों खलियान में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गंदरबाल में आतंकी हमले वाले दिन ही मिली नाव
पठानकोट के साथ लगते जेएंडके राज्य के गंदरबाल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर सोनमार्ग के पास गगनगीर क्षेत्र में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत प्रवासी मजदूरों पर रविवार की रात आतंकियों ने हमला किया था। आतंकियों ने हमले कर एक डॉक्टर समेत 6 मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में आतंकी दो बताए जा रहे हैं। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान की तरफ से जो किश्ती बहकर आई है उसमें भी दो लोगों से ज्यादा बैठने की जगह नहीं है। कहीं जेएंडके में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी ग्रुप के साथी पठानकोट में घुसपैठ की ताक में तो नहीं थे? बॉर्डर क्षेत्र में पाकिस्तानी बोट मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

बार्डर एरिया में ड्रोन एक्टिविटी
कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने पठानकोट के बार्डर एरिया में ड्रोन एक्टिविटी भी देखी है। क्षेत्र में पुलिस एक विशेष गुप्त अभियान भी चला रही है। अब भारत-पाक सीमा पर बहते नाले से नाव की बरामदगी के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ अंग्रेज सिंह ने बताया कि रविवार रात सीमा पर बीएसएफ की ओर से नाइट विजन कैमरे में सीमा के नजदीक नाले में किसी वस्तु की हलचल देखी और बीएसएफ जवानों ने मौके पर पहुंच देखा तो एक पाकिस्तानी नाव भारत-पाकिस्तान की जीरो रेखा पर गांव स्कोल और ढिंडा के बीच तरनाह नदी में मिली। आसपास के एरिया में जांच अभियान चलाया गया है। फिलहाल कोई भी संदिग्ध घटना सामने नहीं आई है। हालांकि यह क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है और नाव की बम निरोधक दस्ते से जांच भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed