नहीं रहा सुखमन 1575 वाला: मेले में ट्रेक्टर से दिखा रहा था स्टंट, 10 साल बाद खाया धोखा; लोग बनाते रहे वीडियो
शनिवार शाम को गांव सारचूर में एक मेले के दौरान जब सुखमनदीप ट्रेक्टर से स्टंट कर रहा था तो ट्रेक्टर की ज्यादा रेस होने की वजह से ट्रेक्टर का संतुलन खो गया जब सुखमनदीप ट्रेक्टर को कंट्रोल करने के लिए आगे बढ़ा तो ट्रेक्टर को कंट्रोल करते समय वह खुद ट्रेक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला स्थित कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव सारचूर में चल रहे एक खेल मेले में ट्रेक्टर से स्टंट करते हुए एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिस ट्रेक्टर से युवक स्टंट कर रहा था, वह युवक उसी बेकाबू ट्रेक्टर के नीचे आ गया। मृतक युवक की पहचान सुखमनदीप सिंह निवासी गांव ठठा के रूप में हुई है। उक्त मृतक युवक को सुखमन 1575 वाला स्टंटमैंन के रूप में क्षेत्र में प्रसिद्ध था। सुखमनदीप पिछले 10 वर्षों से खेल मेलों में ट्रेक्टर से खतरनाक स्टंट करता आ रहा था।
शनिवार शाम को गांव सारचूर में एक मेले के दौरान जब सुखमनदीप ट्रेक्टर से स्टंट कर रहा था तो ट्रेक्टर की ज्यादा रेस होने की वजह से ट्रेक्टर का संतुलन खो गया जब सुखमनदीप ट्रेक्टर को कंट्रोल करने के लिए आगे बढ़ा तो ट्रेक्टर को कंट्रोल करते समय वह खुद ट्रेक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब सुखमनदीप सिंह ट्रेक्टर के नीचे कुचला जा रहा था तो दर्शक उसकी मौत का दृश्य देख रहे थे। कई लोग तो वीडियो भी बना रहे थे।
वहीं इस संबंध में डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां सरवनजीत सिंह बल का कहना है कि यह एक अचानक हुआ दुखद हादसा है मगर फिर भी पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि प्रबंधकों ने किसी से इस मेले के लिए कोई अधिकारिक आज्ञा ली था अथवा नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.