फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Oxygen cylinder exploded at The White Medical College and Hospital in Pathankot

पठानकोट में हादसा: भाजपा नेता के मेडिकल कॉलेज में फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, युवक के चीथड़े उड़े

Sat, 19 Mar 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 11:59 AM IST
सार

रात करीब 12 बजे हुए हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Oxygen cylinder exploded at The White Medical College and Hospital in Pathankot
हादसे के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पठानकोट के द व्हाइट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीती रात ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ऑक्सीजन सिलिंडर फिट कर रहा था तभी अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि युवक के चीथड़े उड़ गए और अस्पताल के साथ लगती इमारतों के कांच तक टूट गए। 

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान गांव बुंगल बधानी निवासी 22 वर्षीय नितिन ठाकुर के रूप में हुई है। थाना मामून कैंट की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा शुक्रवार की रात 10 बजे के आसपास हुआ। जानकारी के मुताबिक नितिन ठाकुर ऑक्सीजन सिलिंडरों के स्टोर में कार्यरत था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ नितिन के चीथड़े उड़ गए। स्टोर में और भी ऑक्सीजन सिलिंडर थे। धमाके से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज कई किमी. दूर तक सुनाई दी। आनन-फानन में पास की बिल्डिंग में भर्ती मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। मेडिकल विद्यार्थियों और स्टाफ को स्टोर से दूर रहने को कह दिया गया। इसके बाद मामून पुलिस और एसीपी शुभम अग्रवाल, थाना 1 प्रभारी कुलजिंदर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्राथमिक जांच में टीम को पता चला है कि संभवत: सिलिंडर को तेज ठोकर लगी और पिन ज्यादा दब गई। जिससे हादसा हुआ। फिलहाल जालंधर से पहुंची विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

परिवार को इकलौता बेटा था नितिन 

गांव बुंगल के लोगों ने बताया कि नितिन आईटीआई में टर्नर की ट्रेनिंग ले रहा था। रात को द् व्हाइट मेडिकल कॉलेज में नौकरी करके वह अपनी और बहन की पढ़ाई के साथ-साथ घर का खर्च चला रहा था। नितिन के पिता भी नहीं हैं। नितिन की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। मां रीता देवी कई बार रोते-रोते बेहोश हुई। वहीं, परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 22 साल के नितिन को जोखिम भरी डयूटी सौंप दी गई। जिसका उसे कोई तर्जुबा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर रही है टीम 
सिविल अस्पताल से आई टीम ने जांच की है। प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि सिलिंडर पर हथौड़े का वार हुआ। जिससे पिन अधिक दब गई। जालंधर से भी टीम जांच करने के लिए पहुंची है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। -पवन खजूरिया, सीईओ, द् व्हाइट मेडिकल कॉलेज। 

ऑक्सीजन सिलिंडर लगाते समय यह हादसा हुआ। एक्सपर्ट बताएंगे कि हादसे का क्या कारण रहा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।    -शुभम अग्रवाल, एसीपी, पठानकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed