फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   order, more, dholi, murdered, case

आर्डर ज्यादा मिलते थे तो साथी ढोली को मार डाला

Sat, 11 Jan 2014 09:31 PM IST
अमर उजाला नवांशहर
अमर उजाला नवांशहर Updated Sat, 11 Jan 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
order, more, dholi, murdered, case
गढ़शंकर रोड पर शुक्रवार रात एक ढोली (ढोल बजाने वाला) ने अपने साथी ढोली की गला घोट कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने शव को खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन



हत्या की वजह मृतक को उसके साथी से अधिक ढोल बजाने के आर्डर मिलने बताया जा रहा है, जिससे आरोपी उससे ईर्ष्या करने लगा था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


गढ़शंकर रोड पर गुरु तेग बहादुर नगर में रहने वाली रुपा यादव ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा विक्की यादव (19) ढोल बजाने का काम करता है। शुक्रवार शाम को उसका बेटा समारोह में ढोल बजाने के बाद शाम को घर आया, तो पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त संदीप उसे यह कहते हुए अपने साथ ले गया कि कहीं पर ढोल बजाने जाना है।
विज्ञापन




रुपा रानी का कहना है कि जब रात भर विक्की घर नहीं आया तो सभी लोग उसे ढूंढने लगे। शनिवार सुबह विक्की का शव गढ़शंकर रोड पर खेतों से मिला। विक्की के गले में रुमाल बंधा हुआ था और घटना स्थल पर खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुपा यादव ने शक जताते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसी के दोस्त ने कत्ल किया है। रूपा का कहना है कि पहले विक्की और संदीप दोनों इकट्ठे ही ढोल बजाते थे, लेकिन अब विक्की का काम अधिक हो गया था, जिसके कारण ईर्ष्या में संदीप ने विक्की का कत्ल कर दिया। पुलिस ने रूपा के बयानों पर संदीप कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed