{"_id":"7f25d47d1e5660bb0a9c2bdfab2b9b3e","slug":"one-time-sale-tax-scheme-sukhbir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त स्कीम से सवा दो लाख कारोबारियों को फायदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त स्कीम से सवा दो लाख कारोबारियों को फायदा
अमर उजाला, नवांशहर
Updated Sat, 15 Feb 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि छोेटे दुकानदारों व व्यापारियों के लिए शुरू की गई एकमुश्त सेल टैक्स राहत स्कीम से सूबे के सवा 2 लाख व्यापारियों को फायदा होगा।
उन्होेंने कहा कि यदि यह स्कीम छोटे कस्बों में सफल होती है तो उन्हें आने वाले 6 महीने में सारे पंजाब में लागू कर दिया जाएगा। जिससे पंजाब पूरे देश में पहला सूबा बन जाएगा जहां व्यापारियों को हिसाब किताब रखने के लिए कोई किताब की जरूरत नहीं होगी। सुखबीर प्रदेश सरकार की ओर से नई बनाई गई सेल्स टैक्स नीति के लिए नवांशहर की दाना मंडी में चार जिलों से आए व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इस स्कीम के तहत फायदा उठाने वाले पांच व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सुखबीर ने भद्घी में 5.5 करोड़ की लागत से तैयार हुए ग्रिड स्टेशन और नवांशहर की दाना मंडी में फसल को सुखाने के लिए बने 10.16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए मेज ड्रायर का उद्घाटन किया। अपने भाषण में सुखबीर सिंह बादल ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने व्यापारियों के लिए कर राहत स्कीम का ऐलान करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के 1.86 लाख व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा, जिसके अंतर्गत एक करोड़ रुपये तक के सालाना कारोबार वाले व्यापारियों को पक्का कर देने की सुविधा देने के साथ हिसाब-किताब और इंस्पेक्टरी राज से आजादी मिल जाएगी।
इन व्यापारियों का 50 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज, एक्सीडेंट और अपंगता की सूरत में दो लाख का जीवन बीमा और दुकान का आग या और किसी कुदरती आफत के साथ नुकसान होने पर पांच लाख का मुआवजा बीमा पंजाब सरकार की तरफ से मुफ्त मुहैया करवाया जाएगा।
सुखबीर ने बलाचौैर के कस्बा भद्दी में 66 के.वी. ग्रिड स्टेशन का उद्घाटन किया और गांव टप्परिया खुर्द में 25 बिस्तरों का सरकारी अस्पताल बनाने का आश्वासन भी दिया। इसी दौरान सीनियर कांग्रेसी नेता राजपाल सिंह चौहान साथियों समेत अकाली दल में शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव चौ. नंद लाल, सीनियर अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, किरनबीर सिंह कंग, एमएलए सुरिन्दर सिंह भुल्लेवाल राठां जिला योजना कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुखविन्दर कुमार सुखी, बंगा के पूर्व विधायक स. मोहन सिंह, गुरबखश सिंह खालसा मैंबर एसजीपीसी, यूथ अकाली दल के जिला प्रधान बुद्ध सिंह बलाकीपुर, केंद्रीय सहकारी बैंक पटियाला के चेयरमैन हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा, स्त्री अकाली दल की जिला प्रधान बीबी सतीन्द्र कौर बीसला, सीनियर अकाली नेता केवल कृष्ण चौहान मौजूद थे।