फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Firing Case: Gangster Gurpreet Associate Shot at in Mamdot Gang War Suspected

पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग: ममदोट में गैंगस्टर गुरप्रीत के साथी की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

Sun, 30 Aug 2026 08:20 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 30 Aug 2026 08:20 AM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार में सवार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Punjab Firing Case: Gangster Gurpreet Associate Shot at in Mamdot Gang War Suspected
नगर पंचायत प्रधान की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र के बाजार में शनिवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब कार सवार नगर पंचायत प्रधान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में कार में सवार व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात पुलिस थाना ममदोट से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी और पार्षद कोमलजीत कौर के देवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी सवार थे। इसी दौरान अचानक कार में आए हमलावर बाहर निकले और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कार के शीशे पर चार गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते हुए हुई गुरप्रीत की मौत
गोली लगने से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया जा रहा था इस दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विक्की मैनी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों से संबंध हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में सेखों ने विक्की मैनी को नगर पंचायत का प्रधान बनवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश में हुआ हमला 
पुलिस अधिकारी ने बताया चुनावी रंजिश को लेकर इनका झगड़ा हुआ था। हमलावरों की पहचान हो गई है हमने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, जिन पर फायरिंग हुई है उनके साथ दो अन्य लोग बाइक पर सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed