फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hotel owner assaulted in Amritsar

अमृतसर में होटल मालिक से मारपीट: आईडी मांगने पर युवकों ने किया हमला, प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान

Sun, 30 Aug 2026 10:01 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

अमृतसर में होटल मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। होटल में दो युवक आए और वे लड़कियों द्वारा बुक करवाए कमरे में जाने की बात करने लगे जिस पर उनसे आईडी  प्रूफ मांगा गया। 

विज्ञापन
Hotel owner assaulted in Amritsar
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक स्थित केसी होटल में आधार कार्ड और आईडी प्रूफ मांगने को लेकर विवाद के बाद होटल मालिक पर हमला करने और होटल में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। होटल मालिक रॉकी के अनुसार, कुछ लड़कियों को होटल में कमरा दिया गया था। कुछ समय बाद दो युवक वहां पहुंचे और कमरे में जाने की बात कही। 

विज्ञापन


होटल मालिक गंभीर रूप से घायल 
होटल नियमों के तहत उनसे आईडी प्रूफ मांगा गया, लेकिन उन्होंने आधार कार्ड देने से मना कर दिया। आरोप है कि बहस के बाद युवक करीब 5-6 अन्य लोगों के साथ वापस आए और होटल मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल के शीशे और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। हमले में होटल मालिक के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
सूचना मिलने पर थाना बी-डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed