फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Now Bus ticket Booking online

खुशखबरी, अब कहीं से भी बुक करवाएं बस टिकट

Fri, 01 Nov 2013 03:26 PM IST
चंडीगढ़, अमर उजाला
चंडीगढ़, अमर उजाला Updated Fri, 01 Nov 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
Now Bus ticket Booking online
देश में दूर के स्थानों में यात्रा के लिए अब सुविधा हो जाएगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय ने कंपनी रेडियंट इंफो के साथ मिलकर विश्व के सबसे बड़े एकीकृत ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग सिस्टम लांच किया है।
विज्ञापन


इस पोर्टल के माध्यम से देश भर के राज्य बस परिवहन ऑपरेटर एक मंच पर उपलब्ध होंगे और यात्रियों को देश के किसी भी शहर में बस यात्रा की योजना बनाने की आसान सुविधा प्रदान करेंगे। पंजाब रोडवेज, पनबस और पैप्सू रोड ट्रांस्पोर्ट कारोपरेशन की भी हजार के करीब बसें इसका हिस्सा हैं।
विज्ञापन


अंतरराज्यीय सुविधा प्रदान करने वाले फिलहाल यह अकेला सिस्टम होगा। बसइंडिया.कॉम उपयोगकर्ताओं को ट्रिप बुकिंग और होटल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
 
इस अवसर पर  रेडियंट इंफो के सह संस्थापक अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी वेणु मायनेनी ने कहा की भारत में सभी राज्य परिवहन निगम अलग-अलग है।

 बसइंडिया.कॉम  में हमने पहले राज्यों की व्यक्तिगत ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई। उसके बाद एक एकीकृत की यह सुविधा भारत तथा दुनिया भर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को देश के किसी भी कोने में अपनी यात्रा आसानी से सुनियोजित करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसइंडिया.कॉम को सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट सीआईआरटी के साथ भागीदारी में विकसित किया गया है और अपने लांच के प्रथम चरण में यह कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, मेघालय तथा गुजरात के बस टिकटिंग निगमों को एकीकृत करता है और बसइंडिया.कॉम  के पास 147000 बसें तथा 360000 सीट उपलब्ध हैं।

जल्द ही दूसरे चरण में आंध्र प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा तथा अन्य राज्यों के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed