फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nihangs attacked with kirpans on Punjab Roadways bus full of passengers driver injured

बस में मची चीख पुकार: निहंगों ने यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस पर किरपाणों से किया हमला, ड्राइवर घायल

Mon, 30 Dec 2024 01:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2024 01:43 PM IST
सार

पंजाब में निहंगों ने रोडवेज की बस पर हमला कर दिया। बस में यात्री सवार थे। जो चीखने चिल्लाने लगे। निहंगों ने यात्रियों से भरी बस पर किरपाणों से हमला कर तोड़फोड़ की। इस हमले में बस का ड्राइवर घायल हुआ है।

विज्ञापन
Nihangs attacked with kirpans on Punjab Roadways bus full of passengers driver injured
रोडवेज बस के टूटे शीशे - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कुछ निहंगों ने रोडवेज की बस पर हमला कर दिया। फतेहगढ़ साहिब के जीटी रोड पर सरहिंद थाने के पास निहंगों ने किरपाणों से हमला कर लुधियाना डिपो की बस में तोड़फोड़ की। बस यात्रियों से भरी हुई थी। जब निहंगों ने हमला किया तो यात्री चीखने चिल्लाने लगे। निहंगों के हमले में बस चालक अवतार सिंह जख्मी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई है। बस की दोनों साइडों में लगे लोहे के सेफ्टी पाइप के कारण सवारियों का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। यह बस अंबाला से लुधियाना आ रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जीटी रोड की सर्विस लेन से बस सरहिंद थाने के पास पहुंची तभी शहीदी सभा से कुछ निहंग अपने घोड़ों के साथ जा रहे थे कि बस की साइड एक घोड़े से टच हो गई थी। इसी बात पर निहंग सिंह गुस्से में आ गए। उन्होंने किरपाणों, बरछों अन्यों हथियारों से बस पर हमला कर दिया तथा बस के आगे तथा साइडों पर लगे शीशे भी तोड़ दिए। जब चालक ने बात करनी चाही तो उन्होंने चालक पर भी हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


बस में मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना थाना सरहिंद की पुलिस को दिए। इसके बाद थाना सरहिंद की पुलिस वहां पर पहुंची जिन्होंने निहंगों को शांत करवा करवाया। बस चालक अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने सारा मामला डिपो के उच्चाधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। मामले की शिकायत थाना सरहिंद की पुलिस को कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed