फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   NIA raids in Jalandhar Punjab

जालंधर में एनआईए की दबिश: न्यू हरदयालपुरा के दो घरों में पहुंची टीम, तीन घंटे तक चली जांच

Sun, 18 Oct 2026 01:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

एसीपी रैंक के एक अधिकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे से जुड़े मामले में नोटिस सर्व करने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, टीम ने दोनों घरों में जांच के दौरान कुछ दस्तावेज भी जुटाए।

विज्ञापन
NIA raids in Jalandhar Punjab
जालंधर में एनआईए की दबिश - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एनआईए की टीम ने गढ़ा स्थित न्यू हरदयालपुरा इलाके में कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, टीम शनिवार देर शाम इलाके के दो घरों में पहुंची और करीब तीन घंटे तक वहां रही। थाना-7 पुलिस के अनुसार, टीम 2021 के एक मामले में नोटिस देने आई थी। हालांकि, एनआईए से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।
विज्ञापन


एसीपी रैंक के एक अधिकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे से जुड़े मामले में नोटिस सर्व करने पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, टीम ने दोनों घरों में जांच के दौरान कुछ दस्तावेज भी जुटाए। हालांकि, कार्रवाई और दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एनआईए की इस कार्रवाई को पंजाब में वर्ष 2021 के दौरान मिले टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री से जुड़े मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। उस समय जालंधर सहित पंजाब के विभिन्न इलाकों में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर गांव हंबोवाल के अंडरपास के पास भी बम मिलने की घटना सामने आई थी। न्यू हरदयालपुरा इलाके में पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के परिवार से जुड़ा घर भी है। रिपोर्टों के मुताबिक, अगस्त 2021 में एनआईए ने यहां कार्रवाई की थी। उस दौरान जसबीर सिंह रोडे के भाई लखबीर सिंह रोडे के बेटे गुरमुख सिंह से टिफिन बम और ग्रेनेड बरामद होने की बात सामने आई थी। 

जांच में विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की गई थी। लखबीर सिंह रोडे के पाकिस्तान में रहने और प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़ी गतिविधियों को संचालित करने के आरोप भी सामने आते रहे हैं। कोरोना काल के दौरान गुरमुख सिंह का एक कथित मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति को मुक्का मारने की घटना दिखाई देने का दावा किया गया था। हालांकि, उस समय भी वीडियो की जगह और घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई थी। फिलहाल, जालंधर में एनआईए की ताजा कार्रवाई को लेकर एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed