फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   NIA investigating the blast case in Jida village

जीदा गांव ब्लास्ट मामला: जांच करने पहुंची एनआईए टीम, विदेशी ताकतों के इशारे पर बनाए जा रहे थे बम

Sat, 22 Nov 2025 05:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 05:55 PM IST
सार

गांव जीदा में एक घर में सितंबर माह में हुए बलास्ट मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम गांव पहुंची है। इस घटनाक्रम में विदेशी ताकतों का हाथ बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
NIA investigating the blast case in Jida village
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

बठिंडा जिले के गांव जीदा में एक घर में सितंबर माह में हुए बलास्ट मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम पहुंची है। शुक्रवार से मामले की जांच एनआई कर रही है। बता दें कि बीते कुछ समय से गांव जीदा निवासी युवक गुरप्रीत सिंह द्वारा देश विरोधी ताकतों के इशारे पर अपने घर पर ही बम बनाने का काम शुरू किया था। जब उक्त युवक बम बना रहा था तो अचानक दो से तीन ब्लास्ट हुए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


इस मामले में थाना नेहिआ वाला पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले के तार विदेशों से जुड़ी देश विरोधी ताकतों के साथ जुड़े तो मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली। 
विज्ञापन


इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को एनआईए की टीम गांव जीदा के उस घर में जांच करने पहुंची, जहां पर ब्लास्ट हुआ था। सूत्र बताते हैं कि एनआईए की टीम लगातार जांच कर रही है। हालांकि इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed