{"_id":"62bad6da76956a75c162b4db","slug":"newly-elected-mp-of-sangrur-simranjit-singh-mann-tested-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Simranjit Singh Mann: कोरोना पॉजिटिव हुए संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद, खुद ट्वीट कर दी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Simranjit Singh Mann: कोरोना पॉजिटिव हुए संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
Tue, 28 Jun 2022 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:54 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर उपचुनाव में आप को हराकर जीत दर्ज की थी। विजयी जुलूस के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
सिमरनजीत सिंह मान।
- फोटो : फाइल
विस्तार
लोकसभा हलका संगरूर के नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वे पिछले दिनों चुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे रोड शो के दौरान बीमार हुए थे। उनकी मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक सिमरनजीत सिंह मान कुछ दिन पहले बुखार और गले में इंफेक्शन से ग्रस्त थे और डॉक्टरों के कहने पर जब उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना पीड़ित होने के कारण सिमरनजीत सिंह मान को सात दिन के एकांतवास की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जो भी पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं, वह अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं। अपने सोशल मीडिया पेज पर जानकारी साझा करते हुए सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे डॉक्टरों ने सात दिन आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन