फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Revelation in Shri Harmandir Sahib sacrilege Case

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी का मामला: सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा, पंजाब सरकार ने बनाई एसआईटी

Sun, 19 Dec 2021 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 01:03 PM IST
सार

अमृतसर में शनिवार रात को हुई बेअदबी की घटना के आरोपी को पीटकर मार डाला गया था। इस वारदात के सामने आते ही देश-विदेश में बैठी सिख संगत में रोष फैल गया था। पंजाब सरकार पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की बात कह रही है। 

विज्ञापन
New Revelation in Shri Harmandir Sahib sacrilege Case
डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा। - फोटो : ANI

विस्तार

श्री हरमंदिर साहिब में शनिवार शाम हुई बेअदबी की घटना की निंदा करते हुए उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मामले की जांच के लिए डीसीपी कानून व्यवस्था के नेतृत्व में एसआईटी गठित करते हुए दो दिनों में रिपोर्ट मांगी है। रंधावा ने रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा भी की। इसमें पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा, एसएसपी देहात राकेश कौशल और एसजीपीसी की ओर से राजिंदर सिंह मेहता, हरजाप सिंह सुल्तानविंड तथा सुखदेव सिंह भूराकोहना भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी गहराई तक पहुंचा जाएगा। इस संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब और एसजीपीसी के प्रधान के साथ बात की और इस घटना के हर पहलू पर जानकारी हासिल की। प्राथमिक जांच से पता चला है कि आरोपी सुबह करीब 11.30 बजे से ही सचखंड श्री दरबार साहिब में था और परिक्रमा में लेटा रहा। इससे पता चलता है कि वह किसी मकसद के साथ ही वहां पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने आरोपी का जल्द ही पोस्टमार्टम करवाने की बात भी कही।

विज्ञापन

एसजीपीसी के साथ मिलकर जांच करवाएगी सरकार

रंधावा ने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी किस रास्ते से अंदर आया। इसके साथ और कौन था। उन्होंने कहा कि सरकार एसजीपीसी के साथ मिलकर इस घटना की पूरी जांच करेगी। पुलिस एसजीपीसी के साथ संपर्क कर यह सुनिश्चित करेगी कि सभी गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और यह सभी काम करते हों। एसजीपीसी की इजाजत के बिना पुलिस भी श्री दरबार साहिब में प्रवेश नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीजीपी और राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी धार्मिक अस्थानों गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों तथा गिरजाघरों के पास सख्त सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों तथा पवित्र ग्रंथों की सीसीटीवी फुटेज यकीनी बनाने के साथ धार्मिक स्थलों तथा पवित्र ग्रंथों की सीसीटीवी फुटेज सुनिश्चित करने के लिए एसजीपीसी कमेटी के साथ तालमेल स्थापित कर यह भी सुनिश्चित किया जाए, कि वह अस्थान, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप सुशोभित हैं, वहां कोई न कोई अवश्य मौजूद रहे।

बेअदबी मामले में सजा पर केंद्र को लिखेंगे पत्र

उपमुख्यमंत्री रंधावा ने बताया कि पंजाब विधानसभा की तरफ से साल 2018 में ही धारा 295 में शोध करके 295ए धारा जोड़ने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन अभी तक इस संबंधी केंद्र सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि धारा 295ए के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी भी धर्म की बेअदबी करता है, तो उसे 10 साल की सख्त सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर वह एक बार फिर केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे, ताकि इस धारा को पास किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी पंजाबियों को आपस में भाईचारे के साथ मिलकर इस तरह की घटनाओं का मुकाबला करने और किसी भी हालत में पंजाब की शांति को भंग नहीं होने देने की अपील भी की। 



वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने स्वर्ण मंदिर में हुई घटना की निंदा की। आरएसएस ने मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed