फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New revelation came in murder case of NRI youth in Shri Anandpur Sahib

Punjab News: आनंदपुर साहिब में NRI कत्ल मामले में नया मोड़, आरोपियों के पक्ष में आए गांव के लोग, लगाई गुहार

Sat, 11 Mar 2023 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 02:45 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि बेहद शरीफ परिवार से संबंधित लाडी अपने परिवार का पालन पोषण खेती-बाड़ी से करता है। लगभग ढाई वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पूरे परिवार का जिम्मा उसी पर है। अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो परिवार बिखर जाएगा।

विज्ञापन
New revelation came in murder case of NRI youth in Shri Anandpur Sahib
बंद पड़ा आरोपी का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

श्री आनंदपुर साहिब में जोड़ मेले के दौरान निहंग सिंह की वेशभूषा में पहुंचे एनआरआई युवक की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस ने जिन युवकों को नामजद किया है, उन युवकों के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर नाइंसाफी के आरोप लगाकर मामले की गहराई से जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि जिस मामले में पुलिस ने उनके गांव के युवकों को नामजद किया है, उस मामले की गहराई से जांच न होने के कारण आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिन लोगों ने प्रदीप सिंह की हत्या की है, उन लोगों की पहचान नहीं हुई है। उनके गांव के युवकों को जबरन फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस मामले में नामजद लाडी अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि उसका पति पीजीआई में उपचार के लिए दाखिल है। उसके दोनों हाथ और एक पांव काटा गया है। वह कैसे किसी को मार सकता था। उसके पति पर कत्ल केस दर्ज कर देना नाइंसाफी है। पुलिस की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए इस मामले को निहंग सिंह संगठनों से जोड़कर गलत रंगत दे दी गई है जिससे कई युवकों के घर बर्बाद हो जाएंगे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बेहद शरीफ परिवार से संबंधित लाडी अपने परिवार का पालन पोषण खेती-बाड़ी से करता है। लगभग ढाई वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पूरे परिवार का जिम्मा उसी पर है। अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो परिवार बिखर जाएगा। उसकी पत्नी पीजीआई में उसके साथ है जबकि उसका एक वर्ष का छोटा बच्चा रिश्तेदारों के यहां छोड़ा गया है। उसके ताया-चाचा के लड़कों को भी नामजद किया गया है। सभी पुलिस के डर से अपने घर बार छोड़कर भाग चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएसपी अजय सिंह ने कहा है कि कत्ल के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। बाकी लोगों को सिर्फ जांच पड़ताल के लिए बुलाया जा रहा है। चार लोगों में से लाडी और पम्मा को बाय नेम और दो अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच चल रही है, किसी को नाजायज परेशान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed