{"_id":"61ab780e8c9222068c505c38","slug":"navjot-singh-sidhu-wants-to-start-indo-pak-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक व्यापार को लेकर सिद्धू का बयान: कहा- व्यापार फिर से शुरू हो, इससे सबको फायदा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक व्यापार को लेकर सिद्धू का बयान: कहा- व्यापार फिर से शुरू हो, इससे सबको फायदा होगा
Sat, 04 Dec 2021 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी/एएनआई अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/एएनआई अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:45 PM IST
सार
सिद्धू ने कहा कि हम अभी केवल तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार कर रहे हैं। जो क्षमता का 5 प्रतिशत भी नहीं।
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि ट्रेड एक्सपो का विस्तार 5 या 10 देशों में नहीं बल्कि 34 देशों में होना चाहिए। केंद्र सरकार को 34 देशों में कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी को मजबूत करना चाहिए। सिद्धू शनिवार शाम पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के 15वें ट्रेड एक्सपो का दौरा करने के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने अमृतसर लाहौर मार्ग पर भारत-पाक व्यापार एक बार फिर से शुरू किए जाने की वकालत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी पर फुल बॉडी ट्रक स्कैनर (एफबीटीएस) लगाने का सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोबार को बढ़ावा देने के लिए देशों में आपसी तालमेल को बढ़ावा देना जरूरी है। इसमें ट्रेड एक्सपो जैसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
सिद्धू ने कहा कि भारत-पाक व्यापार और इन 34 देशों से व्यापार का दायरा 37 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं। लेकिन हम अभी केवल तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार कर रहे हैं। जो क्षमता का 5 प्रतिशत भी नहीं। सिद्धू ने कहा कि मैं पहले भी अनुरोध कर चुका हूं अब भी अनुरोध कर रहा हूं कि व्यापार फिर से शुरू हो। इससे सबको फायदा होगा।
विज्ञापन
पीपीसीसी के अध्यक्ष ने कहा कि किसान की आय और युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए मौके पैदा करना ही पंजाब सरकार का एजेंडा रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रेड एक्सपो के जरिए अगर 34 देशों के बीच संपर्क बढ़ने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। किसानों को पारंपरिक फसलें छोडकर दालों व अन्य वस्तुओं की खेती की सलाह दी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली सीएम पर भड़के चन्नी: कौन है केजरीवाल, कहां से आया, पंजाब पर कब्जा करना चाहता है
किसान अगर फूड प्रोसैसिंग अपनाएं तो उनकी आय बढ़ने के साथ-साथ उद्योगों का भी विस्तार होगा। क्योंकि फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा देने पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे पहले पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयर आरएस सचदेवा ने ट्रेड एक्सपो में पहुंचने पर सिद्धू का स्वागत किया और उद्योगों की समस्याओं बाबत अवगत भी करवाया। इस अवसर पर पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह समेत कई सदस्य मौजूद थे।