{"_id":"425aab72f85607d7bcc99916686ef412","slug":"narendra-modi-visit-punjab-in-december-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से 20 दिसंबर के बीच होगी मोदी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से 20 दिसंबर के बीच होगी मोदी की रैली
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली अब 15 से 22 दिसंबर के बीच होने की संभावना है। रैली मोगा में ही की जाएगी।
विज्ञापन
यह फैसला भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी शांता कुमार की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी की शुक्रवार को यहां हुई बैठक में लिया गया।
भाजपा के एक नेता ने बताया कि बैठक में नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि रैली दिसंबर के तीसरे सप्ताह रखी जाए।
विज्ञापन
इसके लिए संभावित तारीख के लिए मोदी से संपर्क किया जाएगा कि वह 15 से 22 दिसंबर के बीच की तारीख रैली के लिए तय करें।
बैठक में बताया गया कि इस रैली के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। सरकार ने भी रैली की तैयारियों और सुरक्षा के इंतजाम बारे पार्टी को बता दिया है।
बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। शांता कुमार ने भाजपा द्वारा लड़ी जाती तीनों लोकसभा सीटों समेत सभी 13 सीटों पर गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए अकाली दल के साथ तालमेल बनाने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में कमल शर्मा, भगत चुन्नी लाल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
भाजपा ने अपने कोटे के चेयरमैन नियुक्त करने की फिर की मांग
पंजाब भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समक्ष अपने कोटे के पांच बोर्ड-निगमों में चेयरमैन जल्द नियुक्त करने का मसला उठाया है।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश भाजपा प्रभारी शांता कुमार, प्रदेश प्रधान कमल शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद और पूर्व केबिनेट मंत्री बलराम जी दास टंडन ने बैठक में इस मसले में हो रही देरी पर पार्टी की चिंता से बादल को अवगत कराया।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जल्द ही यह नियुक्तियां करने का भरोसा भाजपा नेताओं को दिया है।
बैठक में व्यापारियों के मुद्दों व शहरी विकास के फंड भी जल्द रिलीज करने की मांग भाजपा ने की ताकि शहरों के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
इसके अलावा दोनों दलों में तालमेल के लिए जिला स्तर पर तालमेल कमेटियों को पुनर्जीवित करने पर चर्चा हुई।