{"_id":"a3e90c7a0c348ac42c5feea1388722a7","slug":"narendra-modi-sukhpal-singh-khaihra-punjab-congress-jagraon-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली का सिख करें विरोध: खैहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली का सिख करें विरोध: खैहरा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Dec 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में रैली को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैहरा ने सभी पंजाबियों खास कर सिखों से 21 दिसंबर को जगरांव में होने वाली रैली का विरोध करने का आह्वान किया है।
खैहरा ने कहा कि गुजरात के 50 हजार सिखों की जमीन हथियाने वाले मोदी को पंजाब में सम्मानित करना शिरोमणि अकाली दल के उन दावों की पोल खोलता है जिसमें वह खुद को सिखों का सच्चा प्रतिनिधि कहते हैं।
खैहरा ने कहा कि सन 1962 से कच्छ की जमीन को सोने में तब्दील करने वाले पंजाब के मेहनती किसानों से मोदी सरकार जमीन छीन रही है।
उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर दी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिहोवा और कुरुक्षेत्र के सिख किसानों की जमीन का मालिकाना हक उन्हें दिया है।
उन्होंने कहा कि गुजरात की जेलों में कई ऐसे सिख बंद हैं जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन मोदी सरकार उन्हें रिहा नहीं कर रही है।
खैहरा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से सवाल किया कि ऐसे सिख विरोधी मोदी को पंजाब की धरती पर किसलिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने पंजाबियों से अपील की है कि वह 21 दिसंबर को जगरांव में होने वाली मोदी की रैली का विरोध करें।