{"_id":"591f20cedf7890abdf3b9b6422f508e9","slug":"nachchittar-gill-singer-punjabi-modal-rape-blackmail-mms-fashion-show-video-album-fir-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गायक नछत्तर गिल ने रेप कर बना लिया mms'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गायक नछत्तर गिल ने रेप कर बना लिया mms'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Dec 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नामी गायक नछत्तर गिल सहित चार लोगों को मॉडल से रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला जून में सामने आया था।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया था कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनना चाहती है। वह जालंधर में एक फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए गई थी। वहां पर उसकी नछत्तर गिल से मुलाकात हुई। गिल ने उसे वीडियो एलबम में माडलिंग के बहाने अपना फोन नंबर दिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद नछत्तर गिल ने उसे फोन कर फोटोशूट का बहाने चंडीगढ़ स्थित एक होटल में बुला लिया। वहां आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में युवती के साथ नछत्तर गिल ने दुराचार किया और उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। वीडियो क्लिप का डर दिखाकर आरोपी ने युवती से कई बार दुराचार किया।
पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी परेशान रहने लगी तो उन्होंने दबाव देकर अपनी बेटी से पूछताछ की।
उसने घटना की जानकारी उन्हें दी और फोन रिकार्डिंग भी सौंपी। इसके बाद युवती के पिता पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे। जुलाई में गायक गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने नछत्तर गिल सहित चार लोगों पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया।