फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   My political mentor Sonia Gandhi and Manmohan Singh: Rahul

मनमोहन सिंह हैं मेरे सियासी गुरु: राहुल

Fri, 11 Oct 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 11 Oct 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
My political mentor Sonia Gandhi and Manmohan Singh: Rahul

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पंजाब में दो बड़ी समस्याएं हैं, एक नशा और दूसरा बेरोजगारी। पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने पर सबसे पहले इन दोनों समस्याओं का समाधान किया जाएगा राहुल गांधी वीरवार को गांव घाबदां में बनने वाले कैंसर अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मौके पर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद भी उनके साथ थे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा है कि यूपीए सरकार ने लोगों को अधिकार देने की राजनीति शुरू की है जबकि विपक्ष समूची शक्तियां अपने पास रखना चाहता है।

उन्होंने कहा कि मेरे दो गुरु हैं, एक कांग्रेस अध्यक्षा और दूसरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मनमोहन सिंह को पंजाब ने हमें दिया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी देश के लिए डा. मनमोहन सिंह ने किया है वह शायद ही कोई ओर कर सकता।
विज्ञापन


उन्होंने दागी नेताओं केखिलाफ आर्डिनेंस का जिक्र करते हुए कहा कि क्या सत्य को बोलने का कोई समय होता है। कुछ लोग मुझे कह रहे हैं कि मैंने आर्डिनेंस का विरोध करते समय उचित समय का ख्याल नहीं किया। उन्होंने कहा कि सच बोलने के बिना भ्रष्टाचार की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते राहुल गांधी ने कहा कि प्रति व्यक्ति को रोजगार का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार यूपीए सरकार ने लोगों को दिया है। आरटीआई जैसा एक्ट लाकर उनकी सरकार ने लोगों के हाथ मजबूत किए हैं।

उन्होंने गुजरात में पंजाबी किसानों को उजाडे़ जाने के मुद्दे पर शिअद को घेरते हुए कहा कि वह अपने सहयोगी से क्यों नहीं पूछते कि देश का पेट भरने वाले पंजाबी किसानाें को क्यों उजाड़ा जा रहा है।

अपने गुजरात दौरे का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि वहां पंजाबी किसान उन्हें मिले और मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यह साफ है लोग पहले देश के हैं फिर किसी राज्य के। राहुल ने यह भी कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसानों की वजह से देश को रोटी मिलती है और इसके बिना देश खड़ा नहीं हो सकता।

इस मौके पर मौजूद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब को अनेक योजनाएं दी हैं। इनमें 590 अस्पताल और डिस्पेंसरियों को अपग्रेड किया गया, 250 अस्पताल नए बनाए गए हैं। 6770 आशा वर्करों की नियुक्ति, 5778 एएनएम का वेतन केंद्र द्वारा दिया जा रहा है। 476 एंबुलेंस जिनमें 108 नंबर एंबुलेंस भी शामिल हैं, केंद्र द्वारा दी गई हैं।

पीजीआई निदेशक को भेजा था बादल को न्योता देने : आजाद

इस मौके पर संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का यह कहना गलत है कि उन्हें इस समागम में न्योता नहीं दिया गया। उन्होेंने कहा कि समागम से एक सप्ताह पहले पीजीआई के डायरेक्टर से कहा गया था कि वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को निमंत्रण देकर आएं। समागम से तीन दिन पहले उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री को समागम में आने का न्योता दिया था, लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया।


नेहरू परिवार की चौथी पीढ़ी ने रखा नींव पत्थर

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पीजीआई के इस सेटलाइट सेंटर में पहले चरण में 275 करोड़ की लागत से 300 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा। उन्होंने कहा कि यह इत्तेफाक है कि साठ साल पहले चंडीगढ़ में पीजीआई का उद्घाटन जवाहर लाल नेहरू ने किया था और आज उसके सेटेलाइट सेंटर का नींव पत्थर उसी परिवार की चौथी पीढ़ी के राहुल गांधी ने किया है। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट सेंटर में कैंसर और डीएडिक्शन सेंटर के अलावा मेडिसन, सर्जन, पीडियाट्रिक्स, गॉयनी आदि बीमारियों का सफलता से इलाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed