फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Muktsar police arrested two gangsters after encounter

Punjab: मुक्तसर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किए सुक्खा दुन्नेके गैंग के दो गुर्गे, महिला पर चलाई थी गोलियां

Mon, 24 Jul 2023 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 03:43 PM IST
सार

पकड़े गए गैंगस्टर अजय गुंबर के खिलाफ थाना सदर मुक्तसर के अलावा मोहाली, फरीदकोट में 307 आईपीसी व असलाह एक्ट के 4 मामले पहले से दर्ज हैं। उसके दूसरे साथी की पहचान संदीप उर्फ सन्नी भिंदर निवासी भिंदर खुर्द (मोगा) के रूप में हुई।

विज्ञापन
Muktsar police arrested two gangsters after encounter
गैंगस्टर्स के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुक्तसर पुलिस ने दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक गैंगस्टर के पांव में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। ये गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके गैंग के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा, 32 बोर की पिस्टल, एक मैगजीन, 6 कारतूस और एक बिना नंबर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह जानकारी सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने दी। 

विज्ञापन


21 जुलाई की रात करीब दस बजे दो मोटरसाइकिल सवारों ने चक्क बीड़ सरकार निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ के दौरान गोलियां चला दी थीं। एक गोली महिला के पांव में लगी थी जबकि दूसरी सिर से होकर गुजर गई थी। थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने गांव भागसर निवासी अजय गुंबर व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: जालंधर में टोल प्लाजा के मैनेजर से 23 लाख की लूट, बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि अजय गुंबर के खिलाफ थाना सदर मुक्तसर के अलावा मोहाली, फरीदकोट में 307 आईपीसी व असलाह एक्ट के 4 मामले पहले से दर्ज हैं। उसके दूसरे साथी की पहचान संदीप उर्फ सन्नी भिंदर निवासी भिंदर खुर्द (मोगा) के रूप में हुई। दोनों को पकड़ने के लिए एसपी (डी) रमनदीप सिंह भुल्लर की निगरानी में एक टीम गठित की गई थी।

एसएसपी के अनुसार पुलिस ने 23 जुलाई को रात करीब साढ़े आठ बजे गांव चक्क मदरसा रजबाहे पर नाकाबंदी की गई थी। उस समय उक्त दोनों आरोपी आते दिखे। पुलिस को देखते ही इन्होंने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी आरोपियों पर गोली चलाई। इस दौरान अजय के पांव में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना लक्खेवाली में मामला दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई। पूछताछ के दौरान अजय कुमार गुंबर ने खुलासा किया कि उसके मन्नी भिंदर निवासी भिंदर खुर्द जोकि मौजूदा समय में अमेरिका में रहता है व सुक्खा दुन्नेके गैंगस्टरों से संबंध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed