फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   MP Kangana Ranaut to appear before Bathinda court today all update

Punjab: सांसद कंगना रनाैत मानहानि मामला, तबीयत ठीक न होने के कारण बुजुर्ग महिंदर कौर नहीं हुईं अदालत में पेश

Mon, 15 Dec 2025 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:48 AM IST
सार

दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीटर पर पोस्ट करके बुजुर्ग महिला महिंदर काैर के बारे में गलत टिप्पणी की थी, जिसके बाद महिंदर काैर ने बठिंडा की अदालत में कंगना के खिलाफ केस दायर कर दिया था।

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut to appear before Bathinda court today all update
भाजपा सांसद कंगना रनौत - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को लेकर एक्स पर टिप्पणी करने के मामले में जिला अदालत में सांसद कंगना रनाैत के खिलाफ चल रहे मामले में सोमवार को सांसद कंगना की पेशी थी लेकिन दोनों पक्षों के वकील ही अदालत में मौजूद रहे। वहीं, अदालत ने कंगना के वकील से कहा कि पांच जनवरी 2026 को कंगना अदालत में पेश होकर गवाहों की शिनाख्त करें। अब उक्त मामले पर पांच जनवरी को अदालत सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के वकील बहनीवाल ने बताया कि पिछली तारीख पर अदालत ने बुजुर्ग महिंदर कौर और एक गवाह के बयान दर्ज कर लिए थे। सोमवार को अदालत में इस मामले की पेशी थी लेकिन बुजुर्ग की तबीयत ठीक न होने के कारण वह अदालत में नहीं पहुंच पाए। दूसरी तरफ कंगना की तरफ से उनके वकील पेश हुए। वकील बहनीवाल ने बताया कि उक्त मामले संबंधी अब अदालत में गवाही होनी है। इसके चलते अब अदालत ने कंगना के वकील को कहा कि पांच जनवरी 2026 को कंगना अदालत में पेश होकर गवाहों की शिनाख्त करें। वकील ने बताया कि अगली पेशी पर गवाहों के बयान दर्ज होने हैं।

विज्ञापन

कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में 27 अक्तूबर को कंगना रनौत बठिंडा अदालत में पेश भी हुई थी। उसके बाद 24 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कंगना के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। 

बता दें कि यह मामला साल 2020-21 के किसान आंदोलन से जाकर जुड़ता है। दरअसल, कंगना रनौत ने एक री-ट्वीट किया था। इसमें बठिंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला महिंदर कौर को लेकर टिप्पणी की थी। कंगना ने एक ट्वीट में महिंदर कौर की तुलना शाहीन बाग आंदोलन की बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो से की थी। 

इससे पहले कंगना रनौत 27 अक्तूबर को बठिंडा कोर्ट में पेश हुई थी। कंगना ने बुजुर्ग महिला से माफी भी मांगी थी। तब कंगना ने कहा था कि जैसा दिखाया गया है, वैसा मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक हैं। हालांकि इसके बाद बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि वह कंगना को माफ नहीं करेगी और आखिरी तक अदालत में केस लड़ती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed