Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mother and daughter drug smugglers arrested with 2.5 kg heroin in Moga

मां-बेटी चला रही थी ड्रग रैकेट: नशे से की काली कमाई... 2.5 किलो हेरोइन, 2 पिस्टल, जेवरात, एक लाख ड्रग मनी मिली

Wed, 05 Mar 2025 03:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Mar 2025 03:02 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मोगा के थाना कोटिसेखा पुलिस टीम ने दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं मां और बेटी हैं। 

विज्ञापन
Mother and daughter drug smugglers arrested with 2.5 kg heroin in Moga
पुलिस हिरासत में दोनों मां-बेटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार की हिदायतों के तहत नशे के सौदागरों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है और किसी भी सूरत पर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में लगी है। 

विज्ञापन


इसी सिलसिले में मोगा में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मोगा के थाना कोटिसेखा पुलिस टीम ने दो नशा तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाने की महिला एसएचओ के नेतृत्व में टीम ने नशा तस्करों पर बड़ी करवाई करते हुए एक जगह पर रेड की है। छापामारी के दौरान पुलिस ने मुमताज कौर और किरण कौर को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन




आरोपी महिलाओं को 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्टल, सोना-चांदी और एक लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई दोनों महिलाएं मां बेटी हैं। इस मामले में मोगा के एसएसपी कुछ देर बाद प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी साझा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा के कोट ईसेखां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चीमा कोट ईसेखां रोड स्थित एक घर में रेड की। तलाशी के दौरान मुमताज कौर और उसकी बेटी किरण कौर को 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्तौल, एक लाख रुपये, सोने-चांदी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना कोट ईसेखां में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

दोनों से पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें मुमताज कौर का बेटा साहिल सिंह, साजन और साजनप्रीत सिंह हैं। साजन और साजनप्रीत सिंह इनके रिश्तेदार हैं। मुमताज कौर, साहिल सिंह, किरण कौर, साजन जिला फिरोजपुर के रहने वाले हैं और मोगा के कोट ईसेखां रोड पर किराये के मकान पर रहते हैं। वहीं, साजनप्रीत सिंह मोगा के लोगड़ गांव का रहने वाला है। आरोपी साजन पर पहले से ही दो मामले और समाजप्रीत सिंह पर एक मामला दर्ज है। मुमताज कौर और किरण कौर को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अन्य तीनों आरोपी साहिल सिंह, साजन, साजनप्रीत सिंह की तलाश जारी है। जल्द तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed