{"_id":"62554bf771a499410069919a","slug":"mortar-bomb-found-near-indo-pak-border-in-tarantaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हाईवे पर खुदाई के दौरान मिला मोर्टार बम, पुलिस ने गड्ढे में दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हाईवे पर खुदाई के दौरान मिला मोर्टार बम, पुलिस ने गड्ढे में दबाया
Tue, 12 Apr 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 03:24 PM IST
सार
पास में भारत-पाकिस्तान की सीमा पड़ती है। आशंका जताई कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध दौरान सेना ने शायद इस मोर्टार बम को दबा दिया होगा। इसका इस्तेमाल तोप में डाल कर किया जाता है।
विज्ञापन
तरनतारन में मिला मोर्टार बम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास खेमकरण-भिखीविंड क्षेत्र की एनएच हाईवे पर खुदाई के दौरान मोर्टार बम मिला। इस क्षेत्र में रिलायंस के तार बिछाने का काम चल रहा था। कंपनी के उच्च अधिकारियों ने इस बात की जानकारी थाना भिखीविंड पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की विभिन्न टीम ने 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी में दबा दिया। आशंका जताई जा रही है कि यह मोटार्र वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान भारतीय सेना का हो सकता है।
विज्ञापन
आईजी पंजाब को पत्र लिख कर इस बात की जानकारी दे दी गई। बुधवार को बम निरोधक दस्ता बम को नष्ट करने के लिए पहुंचेगा। थाना भिखीविंड के थाना प्रभारी एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक फोन आया। उन्हें जानकारी दी गई कि खेमकरण-भिखीविंड के हाईवे पर एक मोर्टार बम पाया गया है। सूचना मिलते ही उनकी विभिन्न टीम मौके पर पहुंच गई। मोर्टार बम काफी खराब हालत में था। उस पर जंग लगा हुआ था। यहां पर एक निजी कंपनी का तार बिछाने का काम चल रहा था। उसके पास ही दस फीट गड्ढा कर उसे दोबारा सुरक्षित तौर पर दबा दिया गया है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एक पत्र आईजी पंजाब को लिख दिया है और इस बारे में फोन पर भी जानकारी दे दी गई है। कल बम निरोधक टीम यहां पहुंच रही है। जिसके बाद उसे नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि पास में भारत-पाकिस्तान की सीमा पड़ती है। आशंका जताई कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध दौरान सेना ने शायद इस मोर्टार बम को दबा दिया होगा। इसका इस्तेमाल तोप में डाल कर किया जाता है।
विज्ञापन