फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Money will be transferred immediately without bank accounts

बैंक खाते के बिना भी तुरंत ट्रांसफर हो सकेंगे पैसे

Sat, 14 Sep 2013 02:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Sep 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
Money will be transferred immediately without bank accounts

अब आपका बैंक में जाकर रुपये ट्रांसफर करने या निकालने के झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। जी हां, अब आ गया है गैर-बैंकिंग मोबाइल वालेट, जो बैंकिंग से दूर रहने वाले लोगों की मनी ट्रांसफर में मदद करेगा।

विज्ञापन


यह सॉल्यूशन लेकर आया है ऑक्सीजन। इसकी ऑक्सी कैश सेवा नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से अप्रूवड है।  

ऑक्सी कैश ने अपनी त्वरित मनी ट्रांसफर सर्विस की शुरुआत की है। यह सेवा बैंकिंग से वंचित भारतीय जनता को बिना किसी झंझट के किसी भी बैंक खाते में मनी ट्रांसफर करने के साथ ही सप्ताह के चौबीसों घंटे वॉलेट में धन प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध करागा।
विज्ञापन


यह सेवा भारतीय जनता के उस वंचित वर्ग के लिए वरदान है, जो बैंक में खाता न होने के कारण मनी ट्रांसफर का लाभ नहीं उठा पाते। अब ये सभी लोग आक्सीकैश वॉलेट के जरिए किसी भी बैंक से पैसे का ट्रांसफर एवं रिसीविंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये ट्रांसफर करने की यह प्रक्रिया तुरंत एवं वास्तविक समय पर होती है। एनपीसीआई ने आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) के इस्तेमाल से इसे संभव किया है।

होटल ताज में हुई प्रेस कांफ्रेंस में ऑक्सीजन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रमोद सक्सेना ने बताया कि एक बार फिर अग्रदूत की भूमिका में सामने आने पर ऑक्सीजन वास्तव में गर्व महसूस कर रहा है।

कंपनी ने वर्ष 2008 में भारत के पहले वॉलेट ऑक्सीकैश की शुरुआत की थी। अब एनपीसीआई से साझीदारी करके हम मोबाइल भुगतान क्षेत्र में एक त्वरित 24*7  मनी ट्रांसफर सेवा की पेशकश के साथ भारत में अग्रदूत बन गए हैं।

ऑक्सीकैश से किसी भी बैंक खाते में मनी ट्रांसफर के 27 बैंक शामिल हैं। इसके लिए ग्राहक को लाभान्वित की बैंक खाता संख्या एवं बैंक आईएफएससी कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिये 14 अन्य बैंक भी लाइन में हैं।


ऑक्सीकैश से बैंक खाते का प्रयोग करने वाले के मोबाइल नंबर एवं मोबाइल मनी आईडी (एमएमआईडी) की आवश्यकता होगी। बैंक खाते में मनी ट्रांसफर क्रियान्वित करने के लिए कुल 55 बैंक तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed