{"_id":"5f6275d78ebc3e2cc3045677","slug":"when-stopped-drinking-alcohol-the-youth-attacked-the-police-saying-the-minister-is-ours-we-will-remove-the-uniform-mohali-news-pkl388105719","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो युवकों ने किया पुलिस टीम पर हमला, कहा- मंत्री हमारा है, वर्दी उतरवा देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोका तो युवकों ने किया पुलिस टीम पर हमला, कहा- मंत्री हमारा है, वर्दी उतरवा देंगे
Thu, 17 Sep 2020 12:40 PM IST
मोहाली ब्यूरो
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
मोहाली पुलिस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट रोड पर शराब पीने से मना करने पर कार सवार चार युवकों ने पीसीआर पार्टी पर ही हमला कर दिया। पीसीआर कार का शीशा तोड़ दिया। वहां से गुजर रहा एक कार चालक पुलिस को बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी कार भी तोड़ दी। साथ ही पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। कहा-उनकी पहुंच ऊपर तक है।
घटना करीब साढ़े नौ बजे की है। पीसीआर पार्टी वीआर मॉल के आगे से गश्त करते हुए एयरपोर्ट रोड की तरफ मुड़ी थी। थोड़ा आगे चलने पर स्लिप रोड पर टेंपरेरी मोहाली नंबर की आई -20 कार और एक एक्टिवा खड़ी थी। पीसीआर जवानों ने देखा कि कार में सवार चार युवा शराब पी रहे थे। पुलिस ने कार सवारों को कहा कि वे नियम तोड़ रहे हैं तो युवक पुलिस से उलझ गए।
धमकी दी कि एक मिनट में उनकी वर्दी उतरवा देंगे। मंत्री उनका है। पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। पुलिसवालों ने सख्ती दिखाई तो युवकों ने ईंट और पत्थरों से पीसीआर का अगला शीशा तोड़ दिया। इसी दौरान वहां से दिल्ली निवासी विशेष नाम का एक युवक अपनी कार से गुजरा। वह पुलिस की मदद करने उतरा तो युवकों ने उसकी कार के भी शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने उनके दो मोबाइल फोन छीन लिए। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी बल्लोमाजरा के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही बलौंगी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पीड़ित पुलिस मुलाजिमों के बयान दर्ज कर आरोपियों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।